फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Indian army jawan fired on army personnel in Faridkot

फौजी को ढूंढ रही पंजाब पुलिस: फरीदकोट में सेना के जवानों पर दागी दनादन गोलियां, हफ्ते बाद पुलिस को मिला क्लू

Thu, 10 Apr 2025 08:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 10 Apr 2025 08:17 PM IST
सार

फरीदकोट में सेना के जवानों पर गोलियां चलाने वाला भी सेना का ही जवान निकला। पुलिस ने मामले में आरोपी सैन्य जवान को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Indian army jawan fired on army personnel in Faridkot
स्कॉर्पियो पर गोली का निशान। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फरीदकोट पुलिस ने एक सप्ताह पहले यहां के गांव बेगूवाला में ड्यूटी कर रहे दो भारतीय सेना के जवानों पर फायरिंग करने वाले आरोपी की शिनाख्त कर ली है। आरोपी भी सैन्य कर्मी ही निकला जोकि फिरोजपुर जिले का रहने वाला है और इन दिनों पटियाला के नाभा में तैनात है।
विज्ञापन


घटना वाले दिन 2 अप्रैल को गांव बेगूवाला में सैन्य क्षेत्र के पास ड्यूटी कर रहे दो सैनिकों पर फायरिंग करने का मामला सामने आया था जिसमें थाना सदर फरीदकोट पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही थी। इस केस में अब पुलिस ने जांच के आधार पर फिरोजपुर के गांव तूत निवासी और 77 आर्म्ड रेजिमेंट नाभा (पटियाला) में तैनात सैन्य कर्मचारी निरवैर सिंह पुत्र जसवंत सिंह को नामजद किया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए थाना सदर की टीम नाभा पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उनके पास कोलोनल कमांडिंग अधिकारी अभिषेक उर्दवर्शी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 2 अप्रैल को उनके जवान नायक गुरजीत सिंह व नायक मनप्रीत सिंह स्कॉर्पियो में सैन्य क्षेत्र में निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से निकली। शक होने पर उन्होंने कार का पीछा किया। लगभग 500 मीटर दूर जाने पर उक्त संदिग्ध कार चालक ने कार को दाएं ओर मोड़ लिया और जब वे आगे बढ़े तो कार के पास खड़े व्यक्ति ने उस पर पिस्तौल तान कर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उनकी गाड़ी की ड्राइवर साइड वाली खिड़की पर और एक टायर पर लगी। इसके चलते वे स्कॉर्पियो को मौके पर छोड़कर वहां से निकल आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर थाना सदर पुलिस ने घटना वाले दिन ही अज्ञात पर केस दर्ज किया था जिसमें अब जांच के आधार पर सैन्य कर्मी निरवैर सिंह को नामजद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नामजद सैन्य कर्मी के गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही उसके फायरिंग करने के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed