{"_id":"6806291003ea0fd88b02aeb8","slug":"husband-murdered-his-wife-in-bathinda-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में कत्ल: जिसके साथ लिए थे सात फेरे, उसी की कर दी हत्या, पति ने बेहरमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा में कत्ल: जिसके साथ लिए थे सात फेरे, उसी की कर दी हत्या, पति ने बेहरमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट
Mon, 21 Apr 2025 04:46 PM IST
अंकेश ठाकुर
बठिंडा में रिश्ते का कत्ल: जिसके साथ लिए थे सात फेरे, उसी की कर दी हत्या, पति ने बेहरमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट
बठिंडा में रिश्ते का कत्ल: जिसके साथ लिए थे सात फेरे, उसी की कर दी हत्या, पति ने बेहरमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 21 Apr 2025 04:46 PM IST
सार
बठिंडा में पति ने बेहरमी से पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के सिर पर वार कर उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते का कत्ल हुआ है। यहां पति ने बड़ी ही बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। घटना गांव चक फतेह सिंह वाला की है, जहां आरोपी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। थाना नथाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका की पहचान ऊषा रानी के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी पप्पू राम यादव है, जो पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर पप्पू राम यादव पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी ऊषा रानी के साथ गांव चक फतेह सिंह वाला में रह रहा है। वह को अपनी पत्नी ऊषा रानी के चरित्र पर शक करता था। इस कारण घर में हमेशा दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। सोमवार की सुबह पति-पत्नी के बीच फिर से झगड़ा हुआ, तो आरोपी पप्पू राम ने पत्नी ऊषा रानी पर लकड़ी की किसी वस्तु से हमला कर दिया। आरोपी ने ऊषा रानी के सिर पर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना नथाना के एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपित पति पप्पू राम को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी। मृतक महिला के देवर राज कुमार के बयानों के आधार पर आरोपी पति पप्पू राम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन