फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Hand grenades have been recovered during recovery from two youths caught in Gurdaspur

पंजाब: पिस्तौल के साथ पकड़े गए युवकों से रिकवरी के दौरान मिले हैंड ग्रेनेड, शांति भंग करने की फिराक में थे आरोपी

Wed, 01 Dec 2021 02:55 PM IST
निवेदिता वर्मा मनन सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
मनन सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 01 Dec 2021 02:55 PM IST
सार

राज सिंह शनिवार को अपने साथी जसमीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में गुरदासपुर साइड से आ रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया था।  

विज्ञापन
Hand grenades have been recovered during recovery from two youths caught in Gurdaspur
हैंड ग्रेनेड। - फोटो : फाइल

विस्तार

गुरदासपुर में थाना भैणी मिआं खां पुलिस की ओर से पकड़े गए दो युवकों से रिकवरी के दौरान हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। अभी तक पुलिस इस संबंधी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है लेकिन सूत्रों के अनुसार यह रिकवरी थाना भैणी खां एरिया में हो चुकी है।

विज्ञापन


अलर्ट के चलते गुरदासपुर पुलिस की ओर से इंटर डिस्ट्रिक्ट नाके लगाए गए है। रविवार रात थाना भैणी मिआं खां पुलिस ने राज सिंह उर्फ शिंदू पुत्र फुम्मण सिंह और जसमीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र संतोख सिंह दोनो निवासी बड़ी मियानी टांडा (जिला होशियारपुर) को टी प्वाइंट धुस्सी बांध सलाहपुर बेट से मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया था। इन युवकों से एक पिस्तौल बरामद हुआ था। इस बारे में पुलिस को चार दिन का रिमांड मिला था। रिमांड के दौरान पुलिस ने इन युवकों की निशानदेही पर भैणी मिआं खां इलाके से हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। राज सिंह उर्फ शिंदू हत्या के केस में केंद्रीय जेल होशियारपुर में बंद था और पिछले कुछ दिनों से जमानत पर बाहर आया हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उसका ममेरा भाई सोनू निवासी निहालेवाला थाना सदर (फिरोजपुर) भी उसके साथ था। सोनू के खिलाफ पहले ही काफी केस दर्ज हैं और इसके पाकिस्तान के तस्करों के साथ संबंध हैं। सोनू ने ही राज तथा सोनू पुत्र गुरबचन सिंह निवासी अबदुलापुर थाना टांडा की बात पाक तस्करों से करवाई थी। जिस पर राज सिंह ने जेल से जमानत पर बाहर आकर अपने जानकार पाकिस्तानी तस्करों के साथ संपर्क किया और पाक तस्करों की मदद से हथियार व विस्फोटक पदार्थ भारत पहुंचा दिए थे। राज सिंह शनिवार को अपने साथी जसमीत सिंह उर्फ जग्गा को साथ लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में गुरदासपुर साइड से आ रहे थे। गुरदासपुर पुलिस ने उन्हें पकड़ कर बड़ी वारदात को अंजाम देने से बचा लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed