गुरदासपुर: गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर 900 ग्राम आरडीएक्स और 3 डेटोनेटर बरामद
28 दिसंबर को थाना दीनानगर पुलिस की ओर से सुखविंदर सिंह निवासी अमृतसर को .30 बोर पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में गुरदासपुर पुलिस की ओर से दीनानगर में पकड़े गए एक कट्टरपंथी से रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर 900 ग्राम आरडीएक्स और 3 डेटोनेटर बरामद किए गए हैं। हालाकि इस संबंध में अभी पुलिस ने कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह रिकवरी गांव दबूरजी में हुई।
28 दिसंबर को थाना दीनानगर पुलिस की ओर से सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू पुत्र संता सिंह निवासी गांव कक्कड़ थाना लोपोके (जिला अमृतसर) को .30 बोर पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार सोनू के कट्टरपंथी एवं देश विरोधी तत्वों के साथ संबंध हैं और सोनू ने पाकिस्तान में रहते अपने साथियों की मदद से पंजाब में गोला बारूद और हथियार मंगवाए हैं।
पुलिस के अनुसार सुखविंदर सिंह सोनू पंजाब की अमन शांति भंग करने की योजना बना रहा है। जिसके चलते उसे मोटरसाइकिल समेत पनियाड़ के पास से गिरफ्तार कर एक .30 बोर पिस्तौल बरामद किया गया। अदालत से सुखविंदर सिंह का तीन दिन का रिमांड मिला था। बुधवार को पुलिस ने गांव दबूरजी से 900 ग्राम आरडीएक्स और 3 डेटोनेटर बरामद किए।
रिकवरी के दौरान गुरदासपुर पुलिस को मिले हैंड ग्रेनेड
गुरदासपुर में थाना भैणी मिआं खां पुलिस की ओर से पकड़े गए दो युवकों से पुलिस ने रिकवरी के दौरान हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। सूत्रों के अनुसार यह रिकवरी थाना भैणी खां एरिया में हुई। अलर्ट के चलते गुरदासपुर पुलिस की ओर से इंटर डिस्ट्रिक्ट नाके लगाए गए हैं। रविवार रात थाना भैणी मिआं खां पुलिस ने राज सिंह उर्फ शिंदू पुत्र फुम्मण सिंह और जसमीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र संतोख सिंह दोनों निवासी बड़ी मियानी टांडा (जिला होशियारपुर) को टी प्वाइंट धुस्सी बांध सलाहपुर बेट से मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया था। इन युवकों से एक पिस्तौल बरामद हुआ था। इस बारे में पुलिस को चार दिन का रिमांड मिला था। रिमांड के दौरान पुलिस ने इन युवकों की निशानदेही पर भैणी मिआं खां इलाके से हैंड ग्रेनेड बरामद किए। बताते चले कि राज सिंह उर्फ शिंदू हत्या के केस में केंद्रीय जेल होशियारपुर में बंद था और पिछले कुछ दिनों से जमानत पर बाहर आया हुआ है।