फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Grenade found outside house in Ranjit Avenue of Amritsar in Punjab

पंजाब: अमृतसर के पॉश इलाके में घर के बाहर कूड़े के ढेर से मिला ग्रेनेड, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

Fri, 13 Aug 2021 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Aug 2021 12:14 PM IST
सार

रंजीत एवेन्यू अमृतसर के पॉश इलाकों में शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल और डीसीपी मुखविंदर सिंह भुल्लर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

विज्ञापन
Grenade found outside house in Ranjit Avenue of Amritsar in Punjab
अमृतसर में कूड़े के ढेर से मिला ग्रेनेड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में घर के सामने कूड़े के ढेर में एक बमनुमा चीज मिलने से सनसनी फैल गई। इसे ग्रेनेड बताया जा रहा है। रंजीत एवेन्यू अमृतसर के पॉश इलाकों में शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल और डीसीपी मुखविंदर सिंह भुल्लर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसके अलावा सूचना मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया है।
विज्ञापन

 

इससे पहले अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव डालेके के पास शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त तलाशी अभियान में तीन किलो आरडीएक्स, पांच हैंड ग्रेनेड और 100 से ज्यादा कारतूस बरामद किए थे। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने टिफिन बम और तीन डेटोनेटर भी बरामद किए थे। डालेके के आसपास पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा इन हथियारों को गिराया गया था। ड्रोन और हथियार गिराने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने तुरंत पंजाब पुलिस और बीएसएफ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चला हथियारों की खेप बरामद कर देश में आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने नापाक साजिश के तहत एक ड्रोन के जरिये लोपोके थाना अंतर्गत गांव डालेके के पास हथियारों से भरा एक बैग गिरवाया था। ग्रामीण अपने गांव के आसपास ड्रोन की आवाज सुनकर चौकस हो गए और गांव के सरपंच ने फोन से तुरंत जानकारी पंजाब पुलिस और बीएसएफ के अधिकारियों को दी।




खालसा कॉलेज के पास लिखे गए थे खालिस्तान समर्थक नारे
केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब भर में चल रहे किसान आंदोलन के बीच खालसा कालेज के पास किसी ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लिख दिए। वीरवार की सुबह खालसा कालेज के पास एक दुकान के शटर और कारपोरेशन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए रखे बड़े-बड़े सीमेंट के पाइपों पर यह नारे देखे।

खालसा कालेज के पास में ही स्थित एक दुकान के लोहे के शटर पर लाल रंग के पेंट से लिखा गया कि किसान हल खालिस्तान। इसके अलावा कारपोरेशन के प्रोजेक्ट वर्क के तहत वहां रखे गए बड़े-बड़े दो सीमेंट के पाइपों पर भी लाल रंग के पेंट से यही शब्द लिखे गए। इससे इलाका में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed