{"_id":"6300668ad12fff22db5abb92","slug":"former-chairman-of-moga-nagar-improvement-trust-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga: मोगा नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन ने की खुदकुशी, पांच शिक्षण संस्थाओं से जुड़े थे योगेश गोयल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Moga: मोगा नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन ने की खुदकुशी, पांच शिक्षण संस्थाओं से जुड़े थे योगेश गोयल
Sat, 20 Aug 2022 10:14 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Aug 2022 10:14 AM IST
सार
योगेश गोयल सिर्फ व्यवसायी और अकाली दल के नेता ही नहीं रहे बल्कि आर्य समाज से जुड़ी शिक्षण संस्थाओं डीएम कॉलेज, बीएड कॉलेज आदि पांच शिक्षण संस्थाओं की प्रबंधक समिति में प्रमुख पदों पर भी रहे हैं।
विज्ञापन
योगेश गोयल।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन योगेश गोयल ने शुक्रवार देर रात आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारी है। थाना सिटी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मथुरादास सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख ऑर्बिट सिनेमा एवं होटल मालिक योगेश गोयल ने खुद को किन परिस्थितियों में गोली मारी, इस पर अभी कोई भी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। योगेश गोयल सिर्फ व्यवसायी और अकाली दल के नेता ही नहीं रहे बल्कि आर्य समाज से जुड़ी शिक्षण संस्थाओं डीएम कॉलेज, बीएड कॉलेज आदि पांच शिक्षण संस्थाओं की प्रबंधक समिति में प्रमुख पदों पर भी रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार सुबह पांच बजे जैसे ही योगेश गोयल की आत्महत्या की खबर फैली तो हर कोई हैरान रह गया। उन्हें जानने वालों के अनुसार, योगेश गोयल एक जिंदादिल इंसान थे, हमेशा सबके साथ आत्मीयता से बात करते थे। अकाली दल जिस समय सत्ता पर काबिज था तब दिग्गज नेता जत्थेदार तोता सिंह की मोगा ही नहीं बल्कि आसपास की बेल्ट में तूती बोलती थी। उस समय योगेश गोयल जत्थेदार के बेहद करीबी थे। इसलिए भाजपा कोटे की सीट काटकर उन्हें नगर सुधार ट्रस्ट का चेयरमैन बनवाया था।
विज्ञापन