फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firing on elderly couple in Batala husband killed

Punjab Crime: बुजुर्ग दंपती पर फायरिंग, पति की मौत, पत्नी के पेट में लगी गोली, लंगर की सेवा करके लौट रहे थे

Sun, 02 Mar 2025 11:45 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 02 Mar 2025 11:45 AM IST
सार

बटाला में बुजुर्ग दंपती पर बाइक सवारों ने गोलियां चला दी। गोली लगने से पति की मौत हो गई। वहीं बुजुर्ग महिला के पेट में गोली लगी है। घटना शनिवार देर रात की है। 

विज्ञापन
Firing on elderly couple in Batala husband killed
मृतक की फाइल फोटो और घर पर अफसोस जताने पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बटाला में डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित गांव सरवाली पर चल रहे लंगर सेवा करके वापस लौट रहे बुजुर्ग दंपती पर कुछ हमलावरों ने गोलियां चला दी। बाइक सवार हमलावरों ने दंपती पर फायरिंग कर दी, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। घायल पति को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई जबकि पत्नी के पेट में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बुजुर्ग महिला को अमृतसर रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान सोहन सिंह के तौर पर हुई है। वहीं महिला परमिंदर कौर निवासी गांव सरवाली का इलाज चल रहा है। फिलहाल थाना किला लाल की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार देर रात की है। इस गोली कांड को लेकर क्षेत्र में पूरी तरह दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव सरवाली के पास चोहला साहिब के मेले के संबंध में लंगर चल रहा है और शनिवार की देर रात को उक्त दोनों पति-पति लंगर की सेवा करके वापस अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक  बाइक सवार दो युवकों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों पति-पत्नी को गोलियां लगी जिसमें पति सोहन सिंह की गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बटाला जसवंत कौर ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फायरिंग की वजह कोई रंजिश हो सकती है या कोई जमीनी विवाद भी हो सकता है। फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed