फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firing in Sultanpur Lodhi thief clash with shop owner

Punjab: चोरों और डाॅक्टर में झड़प में चिकित्सक की गोली लगने से माैत, भाग रहे आरोपी की हादसे में गई जान

Mon, 06 Jan 2025 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 01:36 PM IST
सार

62 वर्षीय डा. गुरचरण सिंह सुल्तानपुर लोधी के गांव भाणोलंगा में क्लीनिक चलाते थे। वे क्लीनिक में कई बार हो चुकी चोरी से परेशान थे। इसी के चलते उन्होंने क्लीनिक में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।

विज्ञापन
Firing in Sultanpur Lodhi thief  clash with shop owner
डा. गुरचरण सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

सुल्तानपुर लोधी के गांव भाणोलंगा में देर रात एक क्लीनिक पर चोरी करने आए एक चोर और क्लीनिक मालिक की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों के बीच झड़प में दोनाली से गोली भी चली है। इसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें चोरों को देख मालिक अपने बेटे सहित उनको पकड़ने दुकान पर पहुंचता दिखाई दिया है। दोनों के बीच झड़प में दुकान मलिक की भी गोली लगने से मौत हो गई है, वहीं भाग रहे चोर की एक वाहन से टकराकर माैत हो गई है। 
विज्ञापन


एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस क्लीनिक पर दो जनवरी को भी चोरी हुई थी, जिससे डाक्टर परेशान था।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार गांव भाणोलंगा में स्थित चरण मेडिकल हॉल व क्लीनिक पर कई बार चोरी होने से क्लीनिक मालिक 62 वर्षीय डा. गुरचरण सिंह परेशान थे। इसीलिए उन्होंने दुकान पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल करवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि उनकी दुकान में दो संदिग्ध युवक शटर तोड़ रहे थे। तभी डा. गुरचरण सिंह अपने बेटे के साथ चोरों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच गए। इस दौरान चोरों और मालिक के बीच हाथापाई हुई। जिसमें उनकी लाइसेंसी दोनाली से एक फायर हुआ, जो डा. गुरचरण सिंह को लग गया और उनकी मौत हो गई। 

चोर भागने लगा तो किसी अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई और उसकी भी मौत हो गई। एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि मृतक चोर की पहचान 40 वर्षीय कृष्ण कुमार निवासी गांव कंडोला कलां जालंधर के तौर पर हुई है। जबकि दूसरे चोर का नाम भी कृष्ण निवासी गोपालगंज बिहार है, जिसे पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश भागते समय पीछा करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। 

एसपी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। इस मामले में थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज की जा रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed