फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Father Son Shot dead in Jalalabad of Punjab

जलालाबाद में दोहरा कत्ल: खेतों में पानी लगाने की बारी को लेकर पिता-पुत्र को मारी गोलियां, घर में मचा कोहराम

Fri, 19 Jul 2024 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 12:26 PM IST
सार

अवतार सिंह ने आठ एकड़ जमीन ठेके पर ली थी। जमीन को पहले ठेके पर लेने वाले उससे रंजिश पाले थे। पानी की बारी को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Father Son Shot dead in Jalalabad of Punjab
जलालाबाद में पिता पुत्र की हत्या - फोटो : फाइल

विस्तार

जलालाबाद के गांव पाका में दोहरे कत्ल का मामला सामने आया है। जमीन ठेके पर लेने की रंजिश के चलते खेतों में पानी लगा रहे पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान अवतार सिंह और उसके बेटे हरमीत सिंह के तौर पर हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शव कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


मृतक अवतार सिंह के भाई कारज सिंह ने बताया कि उसके भाई ने करीब दो वर्ष पहले गांव में आठ एकड़ जमीन ठेके पर ली थी जिस पर वह खेती करता था। मृतक अवतार सिंह ने जिस जमीन को ठेके पर लिया था वह पहले आरोपी पलविन्द्र सिंह व उसके भाईयों के पास ठेके पर थी। इसी बात को लेकर आरोपी उसके भाई से रंजिश रखते थे। 
विज्ञापन


पानी की बारी को लेकर आरोपी हथियारों से लैस होकर आए जहां उनकी पानी लगाने को लेकर अवतार सिंह के साथ बहस हो गई और बाद में झगड़ा हो गया। कारज सिंह ने बताया कि इस दौरान आरोपी पलविन्द्र सिंह ने अपने भाईयों के साथ मिलकर अपने लाइसेंसी हथियार से करीब 5 से 6 राउंड गोलियां चलाकर अवतार सिंह व उसके बेटे हरमीत सिंह का कत्ल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवतार सिंह के दो बेटे थे जिसमें एक का कत्ल कर दिया गया जबकि दूसरा बेटा दिव्यांग है। मौके पर पहुंचे पुलिस उपकप्तान अछरू राम शर्मा ने बताया कि खेत में पानी की बारी को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपी पलविन्द्र सिंह पिंदा मृतक का पड़ोसी है। उसने अपने दो भाईयों बलबीर सिंह व रघबीर सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह व अनमोल के साथ मिलकर अपने लाइसेंसी 315 बोर के रिवाल्वर से गोलियां चलाकर अवतार सिंह व हरमीत सिंह का कत्ल कर दिया। 


शर्मा ने बताया कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है व आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed