{"_id":"61576a188ebc3e626a6f6eab","slug":"faridkot-cia-arrested-two-youths-with-1528-sim-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट: सीआईए ने हरियाणा के दो युवकों को पकड़ा, फर्जी पहचान पर चालू 1528 सिम और 15 मोबाइल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फरीदकोट: सीआईए ने हरियाणा के दो युवकों को पकड़ा, फर्जी पहचान पर चालू 1528 सिम और 15 मोबाइल बरामद
Sat, 02 Oct 2021 01:46 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:46 AM IST
सार
पंजाब के फरीदकोट में सीआई स्टाफ ने हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सिरसा जिले के डबवाली के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से 15 मोबाइल, 1528 सिम, 330 सिम ट्रे और एक स्वाइप मशीन बरामद हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में फरीदकोट सीआईए स्टाफ ने फर्जी दस्तावेजों पर विभिन्न कंपनियों के सिम चालू करवाकर उन्हें सप्लाई करने के मामले में हरियाणा के डबवाली निवासी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरनाम सिंह व कर्ण गोयल के रूप में हुई है। जिनसे पुलिस ने अलग-अलग कंपिनयों के 1528 सिम, 15 मोबाइल फोन, 330 सिम ट्रे व एक स्वाइप मशीन बरामद की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कांग्रेस की जड़ें हिलाने की तैयारी: अमरिंदर सिंह बनाएंगे अलग खेमा, ये सभी दिग्गज नेता बन सकते हैं सारथी
विज्ञापन
शुक्रवार को इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ये सिम जेल में बंद अपराधियों के साथ असामाजिक तत्वों को मुहैया कराते थे। जिसके संबंध में उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब: अमरिंदर सिंह बोले- सिद्धू सही इंसान नहीं, वो जहां से भी लड़ेंगे, जीतने नहीं दूंगा
पुलिस ने बताया कि सीआईए स्टाफ के एएसआई जग्गा सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि हरियाणा के डबवाली निवासी दोनों आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न कंपनियों के सिम चालू कर असामाजिक तत्वों को बेचते हैं। पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी फरीदकोट के थाना सदर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के पुख्ता होने के चलते सीआईए स्टाफ ने छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ थाना सदर में धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज किया गया है।