फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Double Murder in Punjab: Bike riding attackers shot dead father and son

Double Murder in Punjab: बाइक सवार हमलावरों ने की पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, बधाई देने अस्पताल जा रहे थे

Mon, 21 Oct 2024 12:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 12:20 AM IST
सार

मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है क्योंकि करीब चार साल पहले भी इसी तरह गोलीबारी की गई थी। सूत्रों के मुताबिक मामले के तार विदेश से जुड़े हैं।

विज्ञापन
Double Murder in Punjab: Bike riding attackers shot dead father and son
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर जिले के ब्लॉक शामचुरासी में रविवार रात उस वक्त माहौल दहशतजदा हो गया, जब गांव चक्कोवाल में अस्पताल जा रहे कार सवार परिवार पर मोटरसाइकिलों पर हमलावरों ने गोलियां चला दीं। घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव तलवंडी अराईयां निवासी कश्मीरी लाल अपने बेटे अमरजीत लाल, उसकी पत्नी और बच्चों के साथ रात करीब साढ़े आठ बजे चक्कोवाल स्थित अस्पताल जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक परिवार में पैदा हुए एक नवजात को देखने वह चक्कोवाल अस्पताल जा रहे थे।
विज्ञापन




रास्ते में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने उन्हें रोका और गोलियां चला कर फरार हो गए। इस दौरान कश्मीरी लाल और उसके बेटे अमरजीत लाल गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है क्योंकि करीब चार साल पहले भी इसी तरह गोलीबारी की गई थी। सूत्रों के मुताबिक मामले के तार विदेश से जुड़े हैं। कश्मीरी लाल से रंजिश रखने वाले दूसरे गुट के लोग विदेश में हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने ही विदेश से ही सुपारी देकर यह कातिलाना हमला कराया होगा। गौरतलब है कि कश्मीरी लाल भी कुछ साल पहले विदेश से लौटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed