फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Double Murder in Abohar of Punjab

Abohar Double Murder: संबंधों के शक में पति की हत्या, पत्नी ने हत्यारे को देखा तो उसकी भी ले ली जान

Thu, 11 Aug 2022 11:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Aug 2022 11:28 AM IST
सार

गांव झोरड़ खेड़ा निवासी बलदेव सिंह को शक था कि गांव के ही पुरुषोत्तम सिंह के उसकी पत्नी के साथ संबंध हैं। इसी कारण बलदेव पुरुषोत्तम से रंजिश रखता था। उन्होंने बताया कि बुधवार रात बलदेव पुरुषोत्तम सिंह के घर में घुसा और तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Double Murder in Abohar of Punjab
अबोहर में डबल मर्डर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के अबोहर में संबंधों के शक में पति और पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई। मामला थाना बहाववाला के गांव झोरड़खेड़ा का है। बुधवार को रात संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने पति-पत्नी की हत्या कर दी। वारदात का पता चलते ही थाना बहाववाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों शव रात करीब एक बजे सरकारी अस्पताल पहुंचाए गए। इधर, सूचना मिलते ही एसएसपी भूपेंद्र सिंह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। 

विज्ञापन


एसएसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गांव झोरड़खेड़ा निवासी बलदेव सिंह को शक था कि गांव निवासी पुरुषोत्तम सिंह के उसकी पत्नी के साथ संबंध हैं। इस कारण बलदेव सिंह पुरुषोत्तम सिंह से रंजिश रखता था। उन्होंने बताया कि बुधवार को रात बलदेव सिंह पुरुषोत्तम सिंह के घर में घुस गया और बेड पर सो रहे पुरुषोत्तम सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसी दौरान पुरुषोत्तम सिंह की पत्नी सुखदीप कौर की नींद खुल गई और उसने बलदेव सिंह को पहचान लिया। इसके बाद बलदेव सिंह ने उसी हथियार से सुखदीप कौर पर भी हमला कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना का पता चलते ही डीएसपी व थाना बहाववाला के प्रभारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मामले की जांच करते हुए आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इधर, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed