{"_id":"615df7478ebc3e4afc369635","slug":"clashed-between-lawrence-bishnoi-and-bambiha-gang-in-faridkot-district-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट: जिला अदालत में भिड़े लारेंस बिश्नोई व बंबीहा गैंग के गुर्गे, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फरीदकोट: जिला अदालत में भिड़े लारेंस बिश्नोई व बंबीहा गैंग के गुर्गे, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 07 Oct 2021 12:59 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:59 AM IST
सार
भिड़ंत में घायल सुखविंदर सिंह सन्नी के पिता बलविंदर सिंह ने अपने वकील कर्णदीप सिंह के माध्यम से सीजेएम की अदालत में याचिका दायर कर अपने बेटे का मेडिकल परीक्षण करवाने का आग्रह किया। घटना के आरोपियों व लापरवाही दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर अदालत ने एसएचओ थाना कोतवाली को नोटिस जारी कर सात अक्तूबर तक जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसपी डॉ. बालकृष्ण सिंगला व अन्य अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में आतंक के पर्याय लारेंस बिश्नोई व बंबीहा गैंग के गुर्गे बुधवार दोपहर फरीदकोट जिला अदालत में आपस में भिड़ गए। घटना उस समय हुई जब पेशी भुगतने आए दोनों गिरोह के बदमाशों को बख्शीखाने की एक ही बैरक में बंद कर दिया गया। दोनों गैंग के बदमाशों ने बैरक में रखे पानी के घड़े उठाकर एक दूसरे के सिर पर मारे जिसके चलते तीन बदमाश घायल हो गए। हालांकि, समय रहते पुलिस ने मौका संभाल लिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. बालकृष्ण सिंगला, डीएसपी फरीदकोट समेत थाना कोतवाली के एसएचओ लाभ सिंह व इंचार्ज सीआईए इंस्पेक्टर हरबंस सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनाक्रम के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। बंबीहा और लारेंस बिश्नोई दोनों गुटों के बीच काफी समय से रंजिश चल रही है। यह घटना भी आपसी रंजिश का ही नतीजा है।
विज्ञापन
हत्या के केस में पेशी भुगतने आए थे बदमाश
बंबीहा और लारेंस गैंग के बदमाश फरीदकोट जेल में बंद हैं। बुधवार को दोनों गैंग के 12 बदमाश पेशी पर आए थे। इन बदमाशों के खिलाफ हत्या के केस चल रहे हैं। इनमें से लारेंस गैंग से जुड़े बदमाश यूथ कांग्रेस नेता गुरलाल पहलवान की हत्या के मामले में पेशी भुगतने आया था। जबकि, बंबीहा गुट के बदमाशों पर पिछले दिनों कोटकपूरा में हुई गैंगवार के दौरान हुई हत्या के मामले में केस चल रहा है।
विज्ञापन