{"_id":"63c79cd32682e72ed918f069","slug":"cannon-shell-found-in-military-ground-of-khanna-of-punjab-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: खन्ना के मिलिट्री ग्राउंड में मिला तोप का गोला, साथ लगती है सब्जी मंडी, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: खन्ना के मिलिट्री ग्राउंड में मिला तोप का गोला, साथ लगती है सब्जी मंडी, मौके पर पहुंची पुलिस
Wed, 18 Jan 2023 12:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 18 Jan 2023 12:46 PM IST
सार
इसी जगह पहले भी इसी तरह के बम मिल चुके हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी जालंधर बम निरोधक दस्ते को दे दी है, जो आकर बम की जांच करेंगे व आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगे।
विज्ञापन
खन्ना के मिलिट्री ग्राउंड में मिला तोप का गोला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के खन्ना में बुधवार की सुबह खन्ना के मिलिट्री ग्राउंड में तोप का गोला मिलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिलिट्री ग्राउंड बिल्कुल खन्ना की सब्जी मंडी के साथ लगता है, जिसके साथ घनी आबादी है। तोप का गोला सब्जी मंडी के साथ लगती दीवार पर गिरा मिला।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार सब्जी मंडी में सुबह-सुबह बहुत ज्यादा भीड़ रहती है, उसी भीड़ से एक शख्स टॉयलेट करने के लिए मिलिट्री ग्राउंड की तरफ गया, तो उसने देखा एक तोप के गोला जैसा कुछ पढ़ा है।
विज्ञापन
जिसके बाद उसने उसकी सूचना मंडी में काम कर रहे आढ़ती को दी। आढ़तियों ने इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाना में दी, जिसके तुरंत बाद खन्ना के एसएसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और साथ लगती जगह को खाली करवाया।
विज्ञापन
मौके पर तैनात डीएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि यह तोप का गोला है, सिक्योरिटी के मद्देनजर हमने साथ लगती जगह को खाली करवा दिया है। हमने लोगों को इससे दूर रहने के लिए बोल दिया है और साथ ही पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी है, ताकि बम के पास कोई ना जाए। हमने इसकी सूचना जालंधर बम निरोधक दस्ते को दे दी है, वह आकर बम को चेक करेंगे या अपने साथ ले जाएंगे या यहीं पर इसके इसे डिफ्यूज करेंगे उनके आने के बाद ही पता चलेगा।