फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Brother in law entered the house in Kiratpur and shot his brother-in-law

Punjab: पति-पत्नी में विवाद... घर में घुस साले ने जीजा को मारी गोली, हालत गंभीर, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

Tue, 09 Sep 2025 03:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 09 Sep 2025 03:34 PM IST
सार

पंजाब के कीरतपुर साहिब में एक व्यक्ति को घर में घुस कर गोली मारने की घटना हुई है। घटना कीरतपुर के नजदीकी गांव चीकणा की है, जहां सोमवार देर रात घरेलू विवाद के चलते पूर्व फौजी ने अपनी बहन के पति (जीजा) को गोली मार दी और फरार हो गया।

विज्ञापन
Brother in law entered the house in Kiratpur and shot his brother-in-law
जानकारी देते पीड़ित के परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कीरतपुर साहिब में एक व्यक्ति को घर में घुस कर गोली मारने की घटना हुई है। घटना कीरतपुर के नजदीकी गांव चीकणा की है, जहां सोमवार देर रात घरेलू विवाद के चलते पूर्व फौजी ने अपनी बहन के पति (जीजा) को गोली मार दी और फरार हो गया। घायल बिक्रम सिंह (35) के पेट में गोली लगी है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार रात को बिक्रम सिंह अपनी छोटी बच्ची के साथ घर में सो रहा था। तभी उसका साला घर में घुस आया और बिक्रम सिंह पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद बिक्रम की मां और मौसी वहां पहुंची तो आरोपी साला फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद घायल बिक्रम को सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीड़ित की मां कुलवंत कौर ने बताया कि बिक्रम की शादी गांव बलोली की लड़की से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया और मामला अदालत तक पहुंच गया। इसी रंजिश के चलते साले ने हमला किया। थाना प्रभारी जतिन कपूर ने बताया कि पुलिस ने मौके का जायजा लिया है। घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed