फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Block head of BJP Yuva Morcha murdered in Sultanpur Lodhi

भाजपा नेता का कत्ल: सुल्तानपुर लोधी में भाजयुमो के ब्लाॅक प्रधान की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Nov 2024 03:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Nov 2024 03:52 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के ब्लॉक प्रधान हनी कुमार देर रात अपने दो दोस्तों के साथ जा रहे थे। इसी दाैरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया था। वे दाना मंडी में गंभीर घायल अवस्था में मिले थे। अस्पताल में उन्हें मृत करार दे दिया गया।

विज्ञापन
Block head of BJP Yuva Morcha murdered in Sultanpur Lodhi
मृतक और विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

सुल्तानपुर लोधी में वीरवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के ब्लॉक प्रधान की कुछ युवकों ने हमला कर हत्या कर दी। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भाजयुमो के ब्लॉक प्रधान हनी कुमार उर्फ नन्नू की हत्या मामले को जिला पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाने का दावा किया है। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लाइन कपूरथला में प्रेस कांफ्रेंस में इसकी पुष्टि करते हुए एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान कषिक और गगन उर्फ बाबा निवासी मोहल्ला ज्वाला सिंह नगर सुलतानपुर लोधी के रूप में हुई है। जबकि कार्तिक उर्फ काई व नवीन निवासी मोहल्ला सैय्यदा, करण निवासी हट साहिब और गौतम निवासी मोहल्ला सैय्यदां अभी फरार हैं। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन


डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के नेता हनी कुमार देर रात दाना मंडी में गंभीर घायल अवस्था में मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर में उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को राउंडअप भी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक की भाभी रजनी पत्नी दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के घर गांव डडविंडी में एक धार्मिक समागम से आए थे। उनका देवर भी उनके साथ आ गया। इसके बाद खाना बनाकर वह दोबारा डडविंडी चली गई। उनका देवर हनी कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल अपने दोस्तों अजय कुमार बंटी, अमन कुमार के साथ बाइक पर गया था। कुछ देर बाद तीनों गंभीर घायल अवस्था में दाना मंडी में मिले। उनके शरीर पर तेजधार हथियारों से वार किए गए हैं। सभी को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।  


उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ला सैय्यदां के युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला किया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से उनके देवर पर मोहल्ले सैय्यदां के नौजवानों ने तीसरा हमला किया है। जिसमें उसकी जान चली गई। 

हनी कुमार भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा का अध्यक्ष था। डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को राउंडअप भी किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed