{"_id":"657984cd84340312e5067f54","slug":"bike-of-snatchers-collided-with-bus-in-kapurthala-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कपूरथला में महिला का पर्स छीनकर भाग रहे युवकों की बाइक बस से टकराई, एक की हड्डी टूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: कपूरथला में महिला का पर्स छीनकर भाग रहे युवकों की बाइक बस से टकराई, एक की हड्डी टूटी
Wed, 13 Dec 2023 03:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 13 Dec 2023 03:52 PM IST
सार
देर शाम डीसी चौक के नजदीक से एक महिला का पर्स छीन कर भाग रहे दो झपटमारों की बाइक बस स्टैंड के नजदीक पीआरटीसी बस से टकरा गई। इसमें एक युवक की टांग घुटने के नीचे से टूट गई। जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के डीसी चौक से एक महिला का पर्स छीन कर भाग रहे झपटमारों की बाइक बस से टकरा गई। इससे एक युवक घायल हो गया। उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा है। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायल आरोपी को गोली लगने का भी शक जताया जा रहा है। ड्यूटी डाक्टर सिद्धार्थ बिंद्रा ने घायल युवक के घुटने के नीचे गोली लगने व हड्डी टूटने की पुष्टि की है। हालांकि डीएसपी के अनुसार घायल को गोली नहीं लगी, बाइक के साइड स्टैंड की पत्ती घुटने से आरपार हो गई है। जिससे घुटने के नीचे की हड्डी टूटी है।
जानकारी के अनुसार देर शाम डीसी चौक के नजदीक से एक महिला का पर्स छीन कर भाग रहे दो झपटमारों की बाइक बस स्टैंड के नजदीक पीआरटीसी बस से टकरा गई। इसमें एक युवक की टांग घुटने के नीचे से टूट गई। जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलने के बाद डीएसपी गुरमीत सिंह, सिटी थाना-2 एसएचओ केवल सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि उक्त बाइक सवार डीसी चौक से एक महिला का पर्स छीन कर भागे थे। पुलिस द्वारा उनका पीछा किया जा रहा था। उनको शक है कि झपटमारी के दौरान कुछ अन्य युवक भी आरोपियों के साथ थे। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक की पहचान प्रभजोत सिंह पुत्र जीत सिंह वासी मुश्कवेद के रूप में हुई है।
सिविल के इमरजेंसी वार्ड में घायल का इलाज कर रहे डॉ सिद्धार्थ बिंद्रा के अनुसार युवक के घुटने के नीचे गोली लगी है और हड्डी भी टूट गई है। जिस कारण उसे अमृतसर के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।