{"_id":"61824c1b090f2717e06c5941","slug":"bathinda-police-has-arrested-four-accused-with-10-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य समेत चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य समेत चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
Wed, 03 Nov 2021 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:16 PM IST
सार
इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित खुश्क बंदरगाह के पास खाली जमीन में आल्टो कार के अंदर बैठकर लूट की योजना बना रहे सनमदीप सिंह, पंकज कुमार, पवन कुमार, हरप्रीत सिंह और जगरूप सिंह को पकड़ने के लिए छापा मारा।
विज्ञापन
बठिंडा में पकड़े गए चार आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बठिंडा के सीआईए स्टाफ 1 की पुलिस टीम ने लूट की योजना बनाते हुए चार आरोपियों को 10 हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों की पहचान पंकज कुमार, पवन कुमार, सनमदीप सिंह और हरप्रीत सिंह निवासी जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। आरोपियों में शामिल सनमदीप सिंह लाँरेंस बिश्नोई गैंग का सरगर्म सदस्य है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - पंजाब में पीके की वापसी: कांग्रेस हाईकमान का आदेश... प्रशांत किशोर से चुनावी रणनीति साझा करेंगे सीएम चन्नी
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ 1 के इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि सनमदीप सिंह, पंकज कुमार, पवन कुमार, हरप्रीत सिंह एवं जगरूप सिंह ने मिलकर एक गैंग बनाया हुआ जो उत्तर प्रदेश से 32 बोर एवं 315 बोर के हथियार लाकर बेचने का अवैध कारोबार करते हैं और उन्हीं हथियारों से लूट की वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित खुश्क बंदरगाह के पास खाली जमीन में आल्टो कार के अंदर बैठकर लूट की योजना बना रहे सनमदीप सिंह, पंकज कुमार, पवन कुमार, हरप्रीत सिंह और जगरूप सिंह को पकड़ने के लिए छापा मारा। इस दौरान जगरूप सिंह मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने बाकी चार आरोपियों को 32 बोर के चार पिस्टल के साथ धर दबोचा। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्राथमिक पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी सनमदीप सिंह की निशानदेही पर उसके घर से 32 बोर के चार पिस्टल और 315 बोर के दो पिस्टल बरामद किए गए।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस चारों आरोपियों को बुधवार दोपहर तक अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल करेगी।