फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda police arrest one in extortion case

Bathinda: डॉक्टर से लाखों की रंगदारी मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार, प्राइवेट काम करता है आरोपी

Thu, 18 Jul 2024 01:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 01:32 PM IST
सार

बठिंडा के एक नामी डॉक्टर से लाखों रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bathinda police arrest one in extortion case
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के एक नामी डॉक्टर समेत दो लोगों को फोन कर उनसे 30 और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले एक आरोपी को सीआईए 2 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विनय निवासी नामदेव नगर बठिंडा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी से दोनों फोन भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि 14 जुलाई को एक व्यक्ति ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके मोबाइल पर फोन करके 30 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है और न देने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसी तरह एक अन्य व्यक्ति ने भी पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनको फोन करके 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। पकड़े गए आरोपी ने जिन दो लोगों से रंगदारी मांगी थी, उनमें से एक शहर के नामी डॉक्टर हैं, जिनसे 30 लाख की रंगदारी की मांग की गई थी।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा उपयोग किए गए मोबाइल नंबर की टेक्नीकल तरीके से जांच शुरू कर दी। इसी जांच के दौरान पुलिस ने विनय निवासी नामदेव नगर बठिंडा को संतपुरा रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से दोनों फोन बरामद कर लिए गए हैं, जो उसने दोनों शिकायतकर्ता से रंगदारी मांगने के लिए उपयोग किए थे। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर अगली कार्रवाई शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed