फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Attack on Haryana Police who went to catch the accused of rape in Jalalabad of Punjab

पंजाब में हरियाणा पुलिस पर हमला: छुड़ा ले गए दुष्कर्म का आरोपी, महिला इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ी, मुलाजिम को बुरी तरह पीटा

Thu, 12 May 2022 10:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 12 May 2022 10:54 PM IST
सार

हरियाणा पुलिस दबिश देकर दुष्कर्म के आरोपी को लेकर जा रही थी तो कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। हमला कर वो दुष्कर्म का आरोपी छुड़ा ले गए। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Attack on Haryana Police who went to catch the accused of rape in Jalalabad of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले से पुलिस की टीम पंजाब के फिरोजपुर के जलालाबाद क्षेत्र के गांव चक बजीदा (टाहलीवाला) में दबिश देकर दुष्कर्म के आरोपी सोनू सिंह को पकड़कर ले जाने लगी तो कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोपी उनकी हिरासत से सोनू को छुड़ा ले गए। आरोपियों ने महिला इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ने के अलावा एक पुलिस मुलाजिम को बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। उधर, हिसार पुलिस की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने गुरुवार को आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना हिसार (हरियाणा) की इंस्पेक्टर सरोज ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि किसी महिला ने चार जनवरी 2022 को थाना हिसार में सोनू सिंह निवासी चक बजीदा (टाहलीवाला) के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। सोनू की तलाश में जलालाबाद (पंजाब) पहुंचे और पुलिस चौकी घुबाया में आमद दर्ज करवाकर गांव चक बजीदा में पहुंचे।
विज्ञापन


जहां सूचना के अनुसार मंगल सिंह निवासी चक बजीदा के घर पर दबिश दी गई। आरोपी सोनू सिंह उस समय मंगल के घर प्रांगण में चारपाई पर सो रहा था। जब उन्होंने आरोपी सोनू को आवाज देकर उठाया तो वह उठकर भागने की कोशिश करने लगा, इस पर पुलिस मुलाजिमों ने उसे काबू कर लिया। उसे हिरासत में लेकर जाने लगे तो सोनू ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर सोनू सिंह का पिता महेंद्र सिंह और उनकी दो बहनें व अन्य लोग बाहर निकलकर आ गए। सभी आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। महेंद्र सिंह की दोनों लड़कियों ने इंस्पेक्टर सरोज पर हमला बोल दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। यही नहीं महेंद्र ने एचसी राजीव को बुरी तरह पीटा।


सोनू ने राजीव के दाहिने हाथ के अंगूठे पर दांत से काट कर जख्मी कर दिया। महेंद्र की दोनों लड़कियों ने राजीव के मुंह के दाहिनी तरफ किसी नुकीली चीज से वार कर जख्मी कर दिया। सभी आरोपी हिसार पुलिस की हिरासत से आरोपी सोनू को छुड़ाकर भाग गए। पुलिस ने आरोपी महेंद्र, सोनू, महेंद्र की दोनों बेटियां व चार अन्य समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed