फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ASI and Munshi is Suspended in Gangster Sakdool Sukha Passport Report Case at Moga in Punjab

पंजाब : कई केसों में भगौड़े गैंगस्टर की पासपोर्ट जांच रिपोर्ट बताई थी ओके, एएसआई और मुंशी बर्खास्त

Fri, 09 Apr 2021 03:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Apr 2021 03:58 PM IST
सार

  • कनाडा भाग गया था गैंगस्टर सकदूल सिंह सुक्खा
  • दोनों की मिलीभगत आई सामने तो एसपी ने किया बर्खास्त
  • कनाडा से मोगा के पूर्व डिप्टी मेयर को धमकाने का मामला

विज्ञापन
ASI and Munshi is Suspended in Gangster Sakdool Sukha Passport Report Case at Moga in Punjab
मोगा के दो कर्मचारी सस्पेंड। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सकदूल सिंह सुक्खा के पासपोर्ट की जांच रिपोर्ट देने वाले एएसआई प्रभदयाल सिंह और मुंशी गुरविंदर सिंह को एसएसपी मोगा ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। उस समय ये दोनों थाना सदर में तैनात थे और कई केसों में भगौड़ा घोषित होने पर भी उन्होंने ओके रिपोर्ट दे दी थी। थाना सदर के प्रभारी सब इंस्पेक्टर निर्मलजीत सिंह ने दोनों की बर्खास्तगी की पुष्टि की है।

विज्ञापन


मामला 2017 का है। उस समय आरोपी एएसआई प्रभदयाल सिंह और मुंशी के तौर पर हवलदार गुरविंदर सिंह थाना सदर में तैनात थे। जब भगौड़े गैंगस्टर सकदूल सिंह सुक्खा, निवासी दुन्नेके के पासपोर्ट की जांच थाना सदर में आई तो उन्होंने ओके रिपोर्ट दे दी। पासपोर्ट बनते ही सुक्खा कनाडा भाग गया। जब उसने कनाडा से मोगा के पूर्व डिप्टी मेयर जरनैल सिंह दुन्नेके को बीते निकाय चुनाव के दौरान धमकाया तो उसके विदेश भागने की जांच शुरू हुई। 
विज्ञापन



जांच में सामने आया कि पासपोर्ट ऑफिस की ओर से मांगी गई पुलिस जांच रिपोर्ट में आरोपी एएसआई प्रभदयाल सिंह और मुंशी गुरविंदर सिंह ने सुक्खा को क्लीन चिट दी थी। इसके बाद एसएसपी ने दोनों मुलाजिमों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। आरोपी एएसआई इस समय पुलिस लाइन में स्थित वर्दी स्टोर में और आरोपी हवलदार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल में तैनात था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व डिप्टी मेयर की शिकायत पर हुआ खुलासा

मोगा के पूर्व डिप्टी मेयर जरनैल सिंह दुन्नेके ने बीते निकाय चुनाव के दौरान पुलिस को शिकायत दी थी कि कनाडा से गैंगस्टर सकदूल सिंह सुक्खा उसे फोन पर जान से मारने की धमकियां दे रहा है और गांव के उन लोगों को भी धमका रहा है जो चुनाव में उनकी मदद कर रहे हैं।

सुक्खा चूंकि कई केसों में भगौड़ा था और उसके कनाडा में होने की सूचना आ रही थी तो एसएसपी मोगा ने डीएसपी (डी) जगजीत सिंह की अगुवाई में जांच कमेटी का गठन किया, जिसने पासपोर्ट विभाग से उसके पासपोर्ट की डिटेल मांगी तो पुलिस की इस ओके रिपोर्ट का खुलासा हुआ। 

उस समय तक सुक्खा के खिलाफ गंभीर धाराओं में सात केस दर्ज थे और दो में वह भगौड़ा चल रहा था। जांच में पता चला कि 2017 में उसने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया और पासपोर्ट विभाग ने थाना सदर से पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट मांगा तो तत्कालीन एएसआई प्रभुदयाल और मुंशी गुरविंदर सिंह ने ओके रिपोर्ट भेज दी और पासपोर्ट बनते ही सुक्खा कनाडा भाग गया। वहां से बैठकर उसने अपने गुर्गों से कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलवाया। इनमें गांव लंडे के सरपंच सुखदेव सिंह से फोन पर 25 लाख की फिरौती मांगना और न देने पर उन पर गोली चलवाना भी शामिल है। 
 

थाने से रिहा न करवाने पर शुरू हुई थी रंजिश

पूर्व डिप्टी मेयर जरनैल सिंह दुन्नेके ने बताया कि सुक्खा उन्हीं के गांव का रहने वाला है। कुछ साल पहले तक उनके परिवार के साथ उसके अच्छे संबंध थे। वर्ष 2012 में थाना मेहना पुलिस ने सुक्खा को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया था और उस समय मैं गांव का सरपंच था। उस मामले में मैंने उसकी मदद नहीं कि तो वह रंजिश रखने लगा। वह कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुका है। इस बार निकाय चुनाव में उनकी हार का कारण भी सुक्खा के लोगों का साथ न देना रहा है। जबकि पांच कार्यकाल से वे लगातार जीतते हुए आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed