{"_id":"675d00c36a013d7ba10fe404","slug":"armed-men-entered-the-wedding-function-in-bathinda-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: शादी समागम में घुसे हथियारबंद, हवाई फायरिंग से फैली दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda: शादी समागम में घुसे हथियारबंद, हवाई फायरिंग से फैली दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 14 Dec 2024 09:21 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 14 Dec 2024 09:21 AM IST
सार
शुक्रवार को रामपुरा के गांव लहरा धूरकोट के नजदीक स्थित स्काई हाईटस मैरिज पैलेस में देर रात को एक शादी समागम चल रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात व्यक्ति हथियारों के साथ उस पैलेस में दाखिल हुए और अपने हथियारों से हवाई फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
माैके पर जुटे लोग
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज ग्रैब
विस्तार
बठिंडा के गांव लहरा धूरकोट के समीप स्थित स्काई हाईटस मैरिज पैलेस में शुक्रवार देर रात अज्ञात व्यक्ति हथियारों के साथ घुस गए। उन्होंने चलते समागम में फायरिंग कर दी। कुछ लोग मामूली घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को रामपुरा के गांव लहरा धूरकोट के नजदीक स्थित स्काई हाईटस मैरिज पैलेस में देर रात को एक शादी समागम चल रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात व्यक्ति हथियारों के साथ उस पैलेस में दाखिल हुए और अपने हथियारों से हवाई फायरिंग शुरू कर दी।
गोलियों की आवाज से लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सूत्रों ने बताया कि इस फायरिंग के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पैलेस की सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। जिस के आधार पर पुलिस ने तेजी के साथ जांच शुरू कर दी है।