फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Accused of Murder attacked in Bathinda Jail by other Prisoners

बठिंडा: केंद्रीय जेल में बंद हत्यारोपी पर अन्य कैदियों ने किया हमला, सिविल अस्पताल में भर्ती

Sat, 06 Nov 2021 04:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Nov 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Accused of Murder attacked in Bathinda Jail by other Prisoners
हमले में घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद हत्यारोपी पर शनिवार को कुछ अन्य कैदियों ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल कैदी मनीपाल पारस निवासी संगरूर को जेल प्रशासन की ओर से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद जेल की पुलिस चौकी के एसआई संदीप सिंह मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में दाखिल हत्यारोपी मनीपाल पारस ने बताया कि वह शनिवार को जेल में बने पार्क में बैठा था। इसी दौरान कुछ कैदी वहां पर आए और तेजधार पत्तियों से उस पर हमला कर दिया। उसने बताया कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है लेकिन आरोपी जेल में बिना बात के ही उसके साथ मारपीट एवं झगड़ा कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस बारे में थाना कैंट के इंस्पेक्टर हरनेक सिंह ने बताया कि घटना के बाद एसआई संदीप सिंह मौके पर पहुंचे थे और घटना के थोडी देर बाद वे पीड़ित का बयान लिखने के लिए सिविल अस्पताल गए थे। लेकिन वहां पर दाखिल कैदी बयान के लिए अनफिट होने के कारण उसका बयान दर्ज नहीं किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित का बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed