{"_id":"606ac5dc268fde29fd7e7406","slug":"a-man-set-on-fire-by-his-son-and-daughter-in-law-at-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में वारदात : घरेलू विवाद में बेटे-बहू ने पिता को आग लगाई, साथी समेत दंपति नामजद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा में वारदात : घरेलू विवाद में बेटे-बहू ने पिता को आग लगाई, साथी समेत दंपति नामजद
Mon, 05 Apr 2021 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:40 PM IST
सार
- बठिंडा के गांव ढिपाली में तीन अप्रैल की वारदात
- पीड़ित के बयान पर रामपुरा फूल पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
बठिंडा में बेटे-बहू ने पिता को आग लगा दी।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में गांव ढिपाली में घरेलू झगडे़ को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने पिता को आग लगा दी। लोगों ने गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना रामपुरा फूल पुलिस ने सोमवार को पीड़ित सतपाल शर्मा के बयान पर उसके बेटे नरिंदरपाल शर्मा, बहू गुरप्रीत कौर और उनके साथी फतह सिंह निवासी गांव ढिपाली के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। वारदात 3 अप्रैल की बताई जा रही है।
विज्ञापन
थाना रामपुरा फूल पुलिस को दर्ज करवाए बयान में सतपाल शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसका अपने बेटे नरिंदरपाल और बहू गुरप्रीत कौर के साथ झगड़ा चल रहा था। इसी रंजिश में बेटे-बहू ने अपने एक साथी के साथ मिलकर तीन अप्रैल को उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।
विज्ञापन
जब उसने शोर मचाया तो आस पास के लोगों ने आग बुझाकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना रामपुरा फूल के एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी दंपति और उनके साथी फतह सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन