फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   A Man Set on Fire by his Son and daughter in law at Bathinda of Punjab

बठिंडा में वारदात : घरेलू विवाद में बेटे-बहू ने पिता को आग लगाई, साथी समेत दंपति नामजद 

Mon, 05 Apr 2021 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Apr 2021 01:40 PM IST
सार

  • बठिंडा के गांव ढिपाली में तीन अप्रैल की वारदात
  • पीड़ित के बयान पर रामपुरा फूल पुलिस ने की कार्रवाई 

विज्ञापन
A Man Set on Fire by his Son and daughter in law at Bathinda of Punjab
बठिंडा में बेटे-बहू ने पिता को आग लगा दी। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में गांव ढिपाली में घरेलू झगडे़ को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने पिता को आग लगा दी। लोगों ने गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना रामपुरा फूल पुलिस ने सोमवार को पीड़ित सतपाल शर्मा के बयान पर उसके बेटे नरिंदरपाल शर्मा, बहू गुरप्रीत कौर और उनके साथी फतह सिंह निवासी गांव ढिपाली के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। वारदात 3 अप्रैल की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


थाना रामपुरा फूल पुलिस को दर्ज करवाए बयान में सतपाल शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसका अपने बेटे नरिंदरपाल और बहू गुरप्रीत कौर के साथ झगड़ा चल रहा था। इसी रंजिश में बेटे-बहू ने अपने एक साथी के साथ मिलकर तीन अप्रैल को उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।
विज्ञापन



जब उसने शोर मचाया तो आस पास के लोगों ने आग बुझाकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना रामपुरा फूल के एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी दंपति और उनके साथी फतह सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed