फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   16 year old girl commits suicide in barnala

आर्थिक तंगी ने छीन ली जिंदगी: 16 साल की लड़की ने की खुदकुशी, तीन माह पहले भाई ने भी लगाई थी फांसी

Thu, 21 Oct 2021 02:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Oct 2021 02:13 PM IST
सार

पंजाब के बरनाला में आर्थिक तंगी से परेशान 16 साल की लड़की ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है वह घर की आर्थिक तंगी से परेशान थी। तीन महीने पहले ही भाई ने भी आत्महत्या की थी। 

विज्ञापन
16 year old girl commits suicide in barnala
अमनदीप कौर की फाइल फोटो और विलाप करती मां व अन्य महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बरनाला जिले के महिलकलां में एक 12वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा अमनदीप कौर ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार अमनदीप कौर पुत्री जगमोहन सिंह निवासी महिलकलां, जोकि कस्बा महिलकलां के स्कूल अमर शहीद बीबी किरणजीत कौर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा थी और पढ़ने में भी काफी तेज थी, उसने मंगलवार को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन


उसके सगे भाई सोनी सिंह ने तीन माह पहले आर्थिक तंगी के कारण घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मृतका अमनदीप कौर अपने बडे़ भाई सोनी सिंह की मौत के गम और आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। उसने भी उसी पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिस पंखे से लटककर उसके भाई ने खुदकुशी की थी। 
विज्ञापन


पिता जगमोहन सिंह ने बताया कि वह एक प्राइवेट बस पर नौकरी करता है। तालाबंदी के कारण करीब एक साल उसका काम बंद रहा, जिस कारण उसका परिवार आर्थिक तंगी की चपेट में आ गया और उसके दोनों बच्चे इसकी भेंट चढ़ गए। गांववासियों ने सीएम चरनजीत सिंह चन्नी, जिला प्रशासन व समाज सेवी संस्थाओं से अपील की है कि इस परिवार की ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed