{"_id":"67b73cf8fa4baa632e0078af","slug":"couple-returned-from-canada-to-punjab-got-married-in-a-wheat-field-in-firozpur-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा से पंजाब लौटे कपल की अनोखी शादी, दूल्हा नहीं, बरात लेकर पहुंची दुल्हन, गेहूं के खेत में लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा से पंजाब लौटे कपल की अनोखी शादी, दूल्हा नहीं, बरात लेकर पहुंची दुल्हन, गेहूं के खेत में लिए सात फेरे
Thu, 20 Feb 2025 08:04 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/ममदोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/ममदोट
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 20 Feb 2025 08:04 PM IST
सार
कनाडा से पंजाब लौटे कपल की फिरोजपुर में अनोखी शादी हुई है। यहां दूल्हा नहीं बल्कि दुल्हन बरात लेकर पहुंची। दोनों ने घर या पैलेस में नहीं बल्कि गेहूं के खेत में शादी की।
विज्ञापन
गेहूं के खेत में सजा था शादी का मंडप।
- फोटो : संवाद
विस्तार
इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। आए दिन शादियां हो रही हैं। लेकिन कई बार आम शादी भी खास बन जाती है और चर्चा में रहती है। ऐसी ही एक शादी पंजाब के फिरोजुपर में भी हुई है, जो सूर्खियों में आ गई है। आमतौर पर विवाह समारोह में दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर जाता है। बरात में दूल्हे के परिवार के लोग रिश्तेदार और दोस्त शामिल होते हैं। लेकिन पंजाब के फिरोजपुर के एक गांव में यह परंपरा उलट हो गई। क्योंकि यहां दूल्हा नहीं बल्कि दुल्हन बरात लेकर दूल्हे के घर पहुंची। बाजे-गाजे के साथ नाचते हुए बराती भी साथ आए।
विज्ञापन
फिरोजपुर के गांव करी कलां में यह अनोखी शादी हुई है। अक्सर दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है, लेकिन यहां पर दुल्हन बरात लेकर दूल्हे के घर पहुंची। ये नजारा देख लोग हैरान रह गए। खास बात यह है कि दूल्हा और दुल्हन दोनों विदेश में रहते हैं, लेकिन अपने गांव और देश की मिट्टी से जुड़े रहने के लिए उन्होंने इस अनोखे अंदाज में शादी करने का फैसला लिया। उनके इस फैसले की खूब तारीफ भी हो रही है।
विज्ञापन
खेत में खड़ी गेहूं की फसल के बीचोंबीच लगा था टेंट
गांव करी कलां के लोग उस समय दंग रह गए जब दुल्हन हरमन बरात लेकर दूल्हे दुर्लभ के घर पहुंची। यही नहीं लड़के वालों ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल के बीचों-बीच बहुत बड़ा टेंट लगाया हुआ था। बरातियों और अन्य रिश्तेदारों खान-पान की टेबल भी खेत में लगी हुई थी। उक्त जोड़ी कनाडा में रहती है लेकिन शादी पंजाब में करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
किसान आंदोलन से प्रेरित लेकर लिया फैसला
दोनों ने कहा कि पंजाब के किसान अपनी मांगों के समर्थन में हरियाणा बॉर्डर पर धरने पर बैठे हैं। इससे प्रेरित होकर इस तरह शादी करने का फैसला किया है। ताकि हम अपनी जमीन से हमेशा जुड़े रहें। बरात में शामिल होने आए लोग ये सब कुछ देख हैरान भी थे। सभी ने दूल्हे और दुल्हन को आशीर्वाद दिया। फसल के बीच लगा टेंट बहुत ही सुंदर लग रहा था। फसल के बीच में ही लोगों के आने के लिए लंबी मैट बिछा रखी थी। शादी के पंडाल को हरे भरे पौधों से सजाया गया था और शादी के बाद रिश्तेदारों को पौधे देकर विदा किया गया।
