{"_id":"c7d8aff98fd3078c66d0152049daea1a","slug":"council-clerk-bribe-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसिल क्लर्क रिश्वत लेते काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसिल क्लर्क रिश्वत लेते काबू
अमर उजाला, (सुनाम/संगरूर)
Updated Fri, 10 Jan 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस विभाग की टीम ने नगर काउंसिल की बिल्डिंग ब्रांच में तैनात एक क्लर्क को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
डीएसपी विजिलेंस प्रितीपाल सिंह ने बताया कि सुनाम के जानकी दास जो कि कच्चा पाहा कालोनी निवासी है को बगैर नक्शे के अपने घर का विस्तार करना था। इसके एवज में नगर काउंसिल में तैनात क्लर्क हरिकेश ने उससे 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में सौदा पांच हजार रुपये में तय हो गया।
जानकी दास ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को की। शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने उनकी अगुवाई में काउंसिल परिसर में पहुंचकर जानकी दास से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते क्लर्क को पकड़ लिया। डीएसपी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है और लहरागागा के डीएफएसओ सुशील गोयल और शेरपुर के एसएसओ प्रेम चंद की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।