फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Congress, Punjab, Aam aadmi party, PPP, Ferozpur, Hoshiyarpur, Anandpur sahib

कांग्रेस के लिए पीपीपी बनी ‘आप’

Fri, 16 May 2014 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 May 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
Congress, Punjab, Aam aadmi party, PPP, Ferozpur, Hoshiyarpur, Anandpur sahib
कांग्रेस के लिए इस बार आम आदमी पार्टी ने वह रोल निभाया तो पिछले विधानसभा चुनाव में पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब (पीपीपी) ने निभाया था।
विज्ञापन


‘आप’ की चुनाव मैदान में मौजूदगी के कारण कई सीटों पर जीत कांग्रेस के हाथ से फिसल गई।

कुछ सीटों पर तो आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की तो कुछ जगह अकाली-भाजपा के उम्मीदवार जीते हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस जीत के बहुत करीब थी, लेकिन चुनाव मैदान में तीसरे विकल्प के रूप में पीपीपी थी।

पंजाब पीपुल्स पार्टी को पांच फीसदी से ज्यादा वोट मिला। जिसका सीधा नुकसान कांग्रेस को हुआ।

कई जगह तो कांग्रेस के उम्मीदवार मामूली अंतर से हार गए। अगर उन सीटों पर पीपीपी के उम्मीदवार न होते तो कांग्रेस आसानी से जीत सकती थी।

चुनाव के बाद मंथन में कांग्रेस पार्टी ने भी यह बात स्वीकार की थी। इस बार वही काम आम आदमी पार्टी ने किया।

‘आप’ ने कांग्रेस और शिअद-भाजपा, दोनों के ही वोट बैंक में सेंध लगाई। कांग्रेस पार्टी कई जगह जीतते-जीतते रह गई।

आनंदपुर साहिब सीट पर विजेता शिअद को 3.47 लाख वोट मिले, तो कांग्रेस को 3.23 लाख। यहां ‘आप’ को 3.06 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं।

फिरोजपुर में कांग्रेस करीब 31 हजार वोटों से हारी, यहां ‘आप’ को 1.13 लाख वोट मिले।

होशियारपुर में कांग्रेस करीब 13 हजार वोट से हारी, यहां आम आदमी पार्टी को 2.13 लाख वोट मिले।

बठिंडा में कांग्रेस 19 हजार वोटों से हारी, यहां भी आप को 87 हजार से ज्यादा वोट मिले। पटियाला और लुधियाना में कांग्रेस का सीधा मुकाबला ही आम आदमी पार्टी से रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed