फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Congress Leader Sukhpal Khaira comments on rana gurjeet singh

राणा गुरजीत पर भड़के सुखपाल खैरा: भुलत्थ पहुंचे कांग्रेस नेता बोले-कान पकड़कर राणा को यूपी मैं ही छोड़कर आऊंगा 

Sun, 30 Jan 2022 01:50 PM IST
निवेदिता वर्मा महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, नडाला/कपूरथला (पंजाब)
महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, नडाला/कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 01:50 PM IST
सार

सुखपाल खैरा ने राणा पर निशाना साधते हुए कहा कि राणा को मंत्री का रुतबा कांग्रेस ने दिया है। कांग्रेस की शान बनकर सुल्तानपुर लोधी में दखलंदाजी करके उसकी कांग्रेस की पीठ पर छुरा घोंप रहे है।

विज्ञापन
Congress Leader Sukhpal Khaira comments on rana gurjeet singh
समर्थकों का अभिवादन स्वीकारते सुखपाल खैरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

68 दिन जेल काटने के बाद हलका भुलत्थ पहुंचे सुखपाल सिंह खैरा ने राणा गुरजीत सिंह पर जमकर निशाना साधा और कई हमले किए। खैरा ने कहा कि राणा एक हैंकड़बाज इंसान है। इसने किसी की इंसाफ की लड़ाई नहीं लड़ी है। अब मैं ही किसी दिन राणा को कान से पकड़कर यूपी छोड़कर आऊंगा। उन्होंने कहा कि यह कोई सियासत दान नहीं है, यह बंदा तो सियासत को व्यापार बनाकर बैठा है। मैं कांग्रेस का कर्मठ सिपाही हूं, मैंने कभी अनुशासन नहीं तोड़ा, लेकिन यह तो दूसरे के हलके में दखंलदाजी करके अनुशासन भंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


नडाला की दाना मंडी में उमड़े वर्करों के सैलाब को मिलने के बाद मीडिया से मुखातिब सुखपाल खैरा ने राणा पर निशाना साधते हुए कहा कि राणा को मंत्री का रुतबा कांग्रेस ने दिया है। कांग्रेस की शान बनकर सुल्तानपुर लोधी में दखलंदाजी करके उसकी कांग्रेस की पीठ पर छुरा घोंप रहे है। इस्तीफा दे दे और कांग्रेस की टिकट वापस कर दे। फिर आजाद चुनाव के लिए खड़ा हो। उन्होंने कहा कि भुलत्थ में भेजे इसके कारिंदें को जब टिकट नहीं मिली तो कैप्टन की पार्टी में भेज दिया। यह तो मुझे से पहले ही घबराया हुआ है। डरा हुआ, बाहरी है और बाहरी ही रहेगा। कांग्रेस हाईकमान की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर खैरा ने कहा कि इससे टिकट ही वापस लेनी है और उसी दिन इसने पीछे भाग जाना है। हाईकमान कार्रवाई जरूर करेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बंदा सियासत को व्यापार बनाकर बैठा है। यह मिलें बनाता है। जब पहली बार विधायक बना तो इसने एक चीनी की मिल बेअंत सिंह से ली। फिर बिक्रम मजीठिया और सुखबीर की मिन्नतें करके डिस्टलरी ली। अब इसने भाजपा की योगी सरकार से मिन्नतें करके चार चीनी की मिलें यूपी में लगाई हैं। हरियाणा की सरकार की मिन्नत करके एक डिस्टलरी वहां पर लगाई है। 20 हजार एकड़ जमीन इसने अफ्रीका में ले ली, यह जमीन एक्साइज चोरी किए हुए पैसों से ली है। यह डिस्टलरी से निकलने वाले ट्रकों से एक करोड़ रुपये की एक्साइज एक दिन में चोरी करता था। खैरा ने कहा कि राणा योगी और भाजपा से डरते हैं। यह तो एयरपोर्ट पर भाजपा के लोगों के साथ पकड़ा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने ईडी के केस में खुद को बेकसूर बताते हुए खैरा ने कहा कि यह सियासत से प्रेरित केस हैं। इसमें ईडी के हाथ कुछ नहीं लगा है। यह उनके खिलाफ सियासी साजिश है। इस साजिश के लिए भाजपा, राणा गुरजीत, सुखबीर बादल, बिक्रम मजीठिया और केजरीवाल जिम्मेदार हैं। इस मौके पर खैरा की पत्नी जतिंदर खैरा, बेटा एडवोकेट मेहताब सिंह खैरा, बहू के अलावा रछपाल सिंह बच्चाजीवी चेयरमैन मार्केट कमेटी भुलत्थ व सैकड़ों की तादाद में वर्कर-समर्थक उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed