फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Congress leader Harmandar Singh Jassi will fight independent elections from Talwandi Sabo 

पंजाब विधानसभा चुनाव: सिरसा डेरा मुखी के समधी हरमंदर जस्सी कांग्रेस से हुए बागी, अब तलवंडी साबो से आजाद लड़ेंगे 

Sun, 30 Jan 2022 04:29 PM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 04:29 PM IST
सार

हरमंदर सिंह जस्सी को कांग्रेस पार्टी ने तलवंडी साबो और 2017 में मौड़ मंडी से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था । जस्सी दोनों चुनाव में जीत नहीं दर्ज कर पाए थे।

विज्ञापन
Congress leader Harmandar Singh Jassi will fight independent elections from Talwandi Sabo 
हरमंदर सिंह जस्सी। - फोटो : फाइल

विस्तार

डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुखी राम रहीम के समधी और कांग्रेस के पुराने नेता हरमंदर सिंह जस्सी कांग्रेस से बागी होकर तलवंडी साबो से आजाद चुनाव लड़ेंगे। 31 जनवरी को जस्सी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसकी पुष्टि हरमंदर जस्सी ने फोन पर बातचीत के दौरान की। जस्सी ने कहा कि नशा, बेरोजगारी और विकास के मुददे को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। चुनाव में जो लोगों का फतवा होगा वो उन्हें मंजूर होगा। 

विज्ञापन

कांग्रेस के हर मुख्यमंत्री के नजदीकी रहे जस्सी 

डेरा मुखी राम रहीम के समधी हरमंदर सिंह जस्सी कांग्रेस पार्टी के पुराने नेताओं में शामिल है। इस बार उन्हें पार्टी से टिकट न मिलने के कारण वो आजाद तौर पर तलवंडी साबो से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश में जब भी कांग्रेस की सरकार बनी तभी से जस्सी हर मुख्यमंत्री के नजदीकी रहे। 

विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने की चर्चा को जस्सी ने बताया अफवाह

तलवंडी साबो सीट पर कांग्रेस से बागी होकर आजाद चुनाव लड़ने जा रहे हरमंदर सिंह जस्सी ने कहा कि उनके भाजपा के शामिल होने संबंधी जो चर्चा चल रही वो महज अफवाह है। वो तलवंडी साबो से आजाद चुनाव लड़ रहे हैं। वह 31 जनवरी को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सूत्रों ने बताया कि हरमंदर सिंह जस्सी ने भाजपा में शामिल होने संबंधी भाजपा से शर्त रखी थी कि उन्हें भाजपा की टिकट पर बठिंडा शहरी सीट से चुनाव लड़वाया जाए पर भाजपा ने जस्सी की शर्त मानने से इनकार कर दिया। इस बारे में जस्सी ने कहा कि भाजपा के साथ जाने का कोई मतलब नहीं और न ही उनकी कोई ऐसी बात हुई थी। हरमंदर सिंह जस्सी ने कहा कि वो तलवंडी से इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि उनके पूर्वजों के गांव इस विस सीट के अधीन है। उन्होंने कहा कि उनके पुराने अपने गांव होने के कारण लोग उन्हें भरपूर समर्थन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जस्सी पहले हार चुके मौड़ एवं तलवंडी से चुनाव 

हरमंदर सिंह जस्सी को कांग्रेस पार्टी ने तलवंडी साबो और 2017 में मौड़ मंडी से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था । जस्सी दोनों चुनाव में जीत नहीं दर्ज कर पाए थे। जिसके चलते कांग्रेस ने सर्वे के आधार पर इस बार 2022 के चुनाव के लिए जस्सी का टिकट काट दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed