फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Commando of Punjab Police posted in security of CM House committed suicide in Abohar

Punjab: सीएम हाऊस की सुरक्षा में तैनात जवान ने की आत्महत्या, दोस्त की शादी के लिए छुट्टी लेकर आया था घर

Thu, 30 Mar 2023 04:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 04:02 PM IST
सार

पंजाब पुलिस का करीब 30 वर्षीय जवान कर्म सिंह पुत्र सुखदेव सिंह चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस की सुरक्षा में तैनात था। 27 मार्च को कर्म सिंह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुटटी लेकर अबोहर आया था।
 

विज्ञापन
Commando of Punjab Police posted in security of CM House committed suicide in Abohar
कर्म सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

सीएम हाउस की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के कमांडो ने गुरुवार तड़के अपने अबोहर स्थित निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमांडो पिछले काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान था। घटना का पता चलते ही थाना नं. 1 की पुलिस ने उसके शव को सरकारी अस्पताल में रखवाया और परिजनों के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस का करीब 30 वर्षीय जवान कर्म सिंह पुत्र सुखदेव सिंह चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस की सुरक्षा में तैनात था। 27 मार्च को कर्म सिंह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुटटी लेकर अबोहर आया था। गुरुवार सुबह उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी राजवंत कौर ने बताया कि रात को वे कमरे में सोए हुए थे और सुबह करीब 3 बजे जब उसने देखा तो उसका पति बेड पर नहीं था। पास वाले कमरे में उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने अपने परिजनों को बताया। उसके देवर सिमर ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे एएसआई बहादुर चंद ने जवान के शव को उतरवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। कर्म सिंह कबड्डी का नेशनल खिलाड़ी था और उसने राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार जीत कर पंजाब का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed