फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   CM Mann honored 1070 players from Punjab

Punjab: CM ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान, 1070 स्पोर्ट्समैन को किया सम्मानित; बांटी 32 करोड़ से अधिक इनामी राशि

Sun, 24 May 2026 04:04 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 24 May 2026 04:04 PM IST
सार

सीएम मान ने रविवार को चंडीगढ़ में पंजाब के 1070 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वहीं, 90 खिलाड़ियों को  महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड मिला। 

विज्ञापन
CM Mann honored 1070 players from Punjab
सीएम मान ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित - फोटो : @AAPPunjab

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में आयोजित महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड समारोह के दौरान पंजाब का नाम रोशन करने वाले 1,070 खिलाड़ियों को ₹32 करोड़ 5 लाख की इनामी राशि देकर रविवार को सम्मानित किया। इस मौके पर खेल जगत के बड़े खिलाड़ियों ने शिरकत की जिमसें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हरलीन देओल भी शामिल हुईं।

विज्ञापन

   
क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने की सीएम मान की तारीफ 
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ की। उन्होंने कहा सीएम मान का हमेशा खिलाड़ियों को सर्मथन रहा है और हमारे मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन हमारे लिए बहुत सहायक रहा है। महिला क्रिकेटर ने कहा हम चाहते हैं कि भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री दोबारा बनें और पंजाब के खिलाड़ियों को इसी तरह अपना समर्थन देते रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                                                                
वहीं, जालंधर के ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह को भी पंजाब सरकार द्वारा प्रतिष्ठित महाराजा रणजीत सिंह खेल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड मिलने पर हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लंबे समय बाद खिलाड़ियों को यह सम्मान मिलना बेहद गर्व की बात है। उन्होंने कहा पिछली बार यह अवॉर्ड 2016 में दिया गया था और अब दोबारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक में खेलने वाले पंजाब के करीब 90 खिलाड़ियों को यह सम्मान मिला है जो पंजाब और भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का पल है।

वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स के लिए टीम की जोरदार तैयारी
भारतीय हॉकी टीम की तैयारियों को लेकर मनदीप सिंह ने बताया कि बेंगलुरु कैंप में खिलाड़ी लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस साल टीम के सामने वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स और एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट हैं। उन्होंने कहा कि हर टूर्नामेंट के लिए अलग रणनीति तैयार की जा रही है और टीम का पूरा फोकस गोल्ड मेडल जीतने पर है।

इस बार ट्रॉफी उठाकर लौटेगी टीम इंडिया
मनदीप सिंह ने विश्वास जताते हुए कहा कि भारतीय टीम लंबे समय से वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, लेकिन इस बार खिलाड़ी पूरी मेहनत और जुनून के साथ तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य सिर्फ जीतना है। इस बार टीम इंडिया ट्रॉफी जीतकर ही लौटेगी।

अरविंद केजरीवाल की अपील
वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा पंजाब का अनुसरण करते हुए हरियाणा और बिहार ने नीट परीक्षार्थियों के लिए बस सेवा निशुल्क की है। उन्होंने कहा मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूं  कि नीट के अभ्यर्थियों को पेपर वाले दिन सभी राज्यों में बस सेवा निशुल्क की जाए जिससे छात्रों को राहत मिलेगी क्योंकि नीट का पेपर लीक होने से बच्चे पहले ही बहुत दुखी हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed