फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   CM Mane orders officials to implement three level strategy against drugs

Punjab: नशे के खिलाफ तीन स्तरीय रणनीति लागू करने के आदेश, गन-कल्चर, गैंगस्टरों पर होगी और सख्ती

Fri, 03 Feb 2023 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Feb 2023 11:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीसीज, सीपीज व एसएसपीज के साथ बैठक की। नशा, गन-कल्चर, गैंगस्टरों पर और सख्ती करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने पहले ही राज्य में गैंगस्टरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई शुरु की हुई है। 

विज्ञापन
CM Mane orders officials to implement three level strategy against drugs
भगवंत मान ने सभी डिप्टी कमिश्नरों, पुलिस कमिश्नरों और जिला पुलिस मुखियों के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को सभी डिप्टी कमिश्नरों, पुलिस कमिश्नरों और जिला पुलिस मुखियों को, राज्य को नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से ‘कार्रवाई करने, नशा छुड़वाने और रोकथाम की तीन स्तरीय रणनीति को मजबूती से से लागू करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


पंजाब सिविल सचिवालय में अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून के तहत ठोस कार्रवाई करने के लिए प्रत्येक पुलिस स्टेशन/इलाके/ गांव के अनुसार रणनीति तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के साथ मिलीभगत वाले पुलिस और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और नशा तस्करों की जायदाद को एनडीपीएस एक्ट-1985 की धाराओं के अंतर्गत जब्त किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को नशाग्रस्त लोगों के पुनर्वास और इलाज को यकीनी बनाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा रोकथाम अफसर (डैपो) और बड्डी प्रोग्राम को ठोस ढंग से लागू करना चाहिए। इसके साथ ही 528 ओओएटी क्लीनिक (17 केंद्रीय जेलों समेत), 36 सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्र, 19 सरकारी पुनर्वास केंद्र, 185 निजी नशा छुड़ाओ केंद्र और 75 प्राईवेट पुनर्वास केन्द्रों के रूप में मैडीकल बुनियादी ढांचा है, जिसे नशे के विरुद्ध समझदारी से इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमीशनरों से कहा कि वह एसएसपी विजीलैंस के साथ मासिक बैठकें करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह फर्ज बनता है कि भ्रष्टाचारियों को अपने किये गुनाहों की सजा दिलानी यकीनी बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर किसी अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में किसी भी तरह की गैरकानूनी माइनिंग होती है तो उसके लिए संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

बंदूक कल्चर के खिलाफ तेज करें कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में बंदूक कल्चर को समाप्त करने के लिए कार्रवाई और तेज करें। उन्होंने कहा कि राज्य में सार्वजनिक तौर पर हथियारों को प्रोत्साहन देने के मामलों में अब तक 167 एफआईआर दर्ज की गई हैं और राज्य में कुल 4.38 लाख में से 1.77 लाख हथियारों की तस्दीक की जा चुकी है।

गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई में लाएं तेजी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने पहले ही राज्य में गैंगस्टरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई शुरु की हुई है और एडीजीपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक 503 से अधिक गैंगस्टरों पर कार्रवाई की गई, दो को ख़त्म किया गया और 138 से अधिक आपराधिक गिरोहों का पर्दाफाश किया जा चुका है। इन अपराधियों की तरफ से इस्तेमाल किए जाते 481 हथियार और 106 वाहन बरामद किये गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालयों के अधिकारियों को इस कार्रवाई को और तेज करना चाहिए ताकि राज्य में संगठित अपराध को

रोका जा सके।

दिल्ली-कटरा राजमार्ग का काम तेज करने के आदेश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा प्रोजैक्ट है, जिसके एक बार मुकम्मल होने पर दिल्ली से पंजाब और जम्मू-कश्मीर ख़ास तौर पर माता वैष्णो देवी धाम जाने वाले यात्रियों के समय, पैसे और ऊर्जा की बचत होगी। भगवंत मान ने कहा कि 254 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग के निर्माण पर 11,510 करोड़ रुपए की लागत आएगी और यह पंजाब के नौ जिलों जालंधर, संगरूर, मालेरकोटला, पटियाला, कपूरथला, लुधियाना, अमृतसर, तरन तारन और गुरदासपुर में से गुजरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed