फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   CM charanjit channi and aap cm face bhagwant mann are contesting from Sangrur Parliamentary Seat

संगरूर में रोचक है मुकाबला: कांग्रेस के मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्री समेत आप का सीएम चेहरा यहीं से आजमा रहे किस्मत 

Mon, 31 Jan 2022 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 31 Jan 2022 05:01 PM IST
सार

कांग्रेस को चरणजीत चन्नी और आप को भगवंत मान के सहारे पंजाब की सत्ता हासिल करने की उम्मीद है। वहीं सूबे की पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल भी इसी संसदीय क्षेत्र के लहरागागा विस हलके से मैदान में हैं।  

विज्ञापन
CM charanjit channi and aap cm face bhagwant mann are contesting from Sangrur Parliamentary Seat
चरणजीत चन्नी और भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव में संगरूर संसदीय सीट सुपर हॉट बनती दिख रही है। इस संसदीय सीट के भदौड़ विधानसभा सीट पर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और धूरी सीट से आप के सीएम चेहरा व सांसद भगवंत मान अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों दिग्गज चेहरे पंजाब की वर्तमान राजनीति में पूरी तरह से छाए हुए हैं। कांग्रेस जहां चन्नी के सहारे सरकार रिपीट करने के सपने देख रही है वहीं आम आदमी पार्टी, भगवंत मान के जरिए पंजाब में सियासी बदलाव चाह रही है। कांग्रेस को चन्नी और आप को भगवंत मान के सहारे पंजाब की सत्ता हासिल करने की उम्मीद है। वहीं सूबे की पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल भी इसी संसदीय क्षेत्र के लहरागागा विस हलके से मैदान में हैं।  

विज्ञापन

साधारण छवि वाले चन्नी ने कांग्रेस में जगाई आस

कैप्टन अमरिंदर सिंह के बदल के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने का दांव, कांग्रेस के लिए वरदान साबित होता दिखाई दे रहा है। सियासी पिच पर नाइट वाचमैन की भूमिका में आने वाले चन्नी अब ओपनर की तरह बैटिंग कर रहे हैं और पार्टी का बड़ा चेहरा बन गए हैं। कांग्रेस ने एक तीर से कई निशाने साधने की रणनीति के तहत मुख्यमंत्री चन्नी को भदौड़ आरक्षित सीट से भी प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की नजर दलित वोट बैंक को साधने के अलावा एंटी इंक्ंबेंसी फैक्टर को प्रभावहीन करने पर भी है। इसके अलावा मालवा की संगरूर संसदीय सीट (जिसमें दस विस सीटें हैं) आम आदमी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। बरनाला इलाके में कांग्रेस का प्रभाव जमाने के लिए पार्टी ने सीएम चन्नी को आगे किया है।

विज्ञापन

लोकसभा में हीरो, विस में जीरो साबित हुए हैं भगवंत

आप के सीएम चेहरा व सांसद भगवंत मान धूरी विस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सांसद मान की गृह क्षेत्र में तूती बोलती है और पिछले दो लोकसभा चुनाव में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। 2014 में सवा दो लाख वोट के अंतर से जीत और 2019 के लोस चुनाव में लगातार दूसरी जीत तय करने का रिकार्ड उनके नाम पर है। देश में वे अपनी पार्टी के एकमात्र सांसद हैं। पार्टी ने उन्हीं के संगरूर संसदीय क्षेत्र के धूरी विस हलके से उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है। आप की नजर खुद का किला बचाने और पूरे मालवा क्षेत्र पर है। हालांकि सांसद मान लोस चुनाव में हीरो और विस चुनाव में जीरो साबित हुए हैं। भगवंत मान दो बार विस चुनाव हार चुके हैं। आप को उम्मीद है कि इस बार भगवंत मान का जादू, पंजाब में पार्टी के लिए सत्ता का रास्ता खोलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


भले ही दोनों दिग्गज, संगरूर संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन पंजाब के सियासी हालात इन दिग्गजों के इन्हीं क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व करने या नहीं करने का फैसला करेंगे। ऐसे में इन क्षेत्रों में उपचुनाव होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। सीएम चन्नी दो हलकों से विस चुनाव लड़ रहे हैं। भगवंत मान, संगरूर से सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed