फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   cm, badal, attack, congress

कांग्रेस ने स्वीकार कर ली है हार : बादल

Tue, 22 Apr 2014 07:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,मलोट (मुक्तसर)
ब्यूरो/ अमर उजाला,मलोट (मुक्तसर) Updated Tue, 22 Apr 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
cm, badal, attack, congress
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि हार से डरते हुए कांग्रेस ने अभी तक प्रधानमंत्री का नाम नहीं पेश किया है। सिर्फ राहुल गांधी को चुनाव प्रचार अभियान का प्रमुख घोषित किया हुआ है। मुख्यमंत्री मंगलवार को मलोट में शिअद-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया के पक्ष में चुनावी जन सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी हार को देखते हुए राहुल गांधी का प्रधानमंत्री के तौर पर पेश नहीं किया, क्योंकि प्रधानमंत्री पद के दावेदार की बुरी हार हो जाए तो उसे राजनीति से किनारा करना पड़ता है। कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्य में गरीबी, अनपढ़ता, भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ी है। पंजाब के साथ हमेशा भेदभाव किया गया है।
विज्ञापन




बादल ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदाताओं को गठबंधन को वोट देने के अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनने से पंजाब में विकास कार्य ओर तेज गति से होंगे। मलोट शहर की सीवरेज समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूरे पंजाब में वाटर सप्लाई आदि सुविधाओं को उपलब्ध करवाने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया, विधायक हरप्रीत सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश धींगड़ा, दिनेश गर्ग टोनी, प्रवीन जैन, राज रस्सेवट, प्रदीप धींगडा, केवल अरोड़ा और कुलवंत गुंबर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed