{"_id":"6a1bbeb6ecd98d8d160067f9","slug":"class-12-student-distressed-by-pressure-over-school-fees-consumed-poison-in-amritsar-she-passed-away-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतसर में फीस के दबाव से परेशान 12वीं की छात्रा ने निगला जहर, इलाज के दौरान मौत, पुलिस की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अमृतसर में फीस के दबाव से परेशान 12वीं की छात्रा ने निगला जहर, इलाज के दौरान मौत, पुलिस की जांच जारी
Sun, 31 May 2026 10:23 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Naveen
Updated Sun, 31 May 2026 10:23 AM IST
सार
मृतका की मासी सरबजीत कौर ने आरोप लगाया कि डीडीआईएस स्कूल की प्रिंसिपल शबनम शर्मा और क्लास टीचर आकांक्षा शर्मा फीस को लेकर बार-बार छात्रा पर दबाव डाल रही थीं। उनका कहना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते अमजोत कौर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
छात्रा ने दी जान
- फोटो : संवाद
विस्तार
स्कूल फीस जमा करवाने के लिए लगातार दबाव बनाए जाने से परेशान 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने जहर निगल लिया ओर रविवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 17 वर्षीय अमजोत कौर के रूप में हुई है। छात्रा ने दो दिन पहले जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अमजोत कौर अपनी मासी सरबजीत कौर के पास 88 फुट रोड अमृतसर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि छात्रा की स्कूल फीस के करीब 20 हजार रुपये बकाया थे। इसी को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से लगातार फीस जमा करवाने का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
मृतका की मासी सरबजीत कौर ने आरोप लगाया कि डीडीआईएस स्कूल की प्रिंसिपल शबनम शर्मा और क्लास टीचर आकांक्षा शर्मा फीस को लेकर बार-बार छात्रा पर दबाव डाल रही थीं। उनका कहना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते अमजोत कौर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रविवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाना है। उधर, चौकी विजय नगर पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।