{"_id":"6a08547ee32bff220f0aab26","slug":"clash-between-prisoner-and-police-officer-in-hospital-prisoner-died-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अस्पताल में कैदी ने पुलिस जवान पर तेज धार हथियार से किया हमला, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अस्पताल में कैदी ने पुलिस जवान पर तेज धार हथियार से किया हमला, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से मौत
Sat, 16 May 2026 04:57 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 16 May 2026 04:57 PM IST
सार
कैदी को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था और उसने पुलिस जवान पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस जवान ने गोली चलाई जिससे कैदी की मौत हो गई।
विज्ञापन
हमले में घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिविल अस्पताल होशियारपुर में शुक्रवार को एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां मेडिकल जांच के लिए लाए गए एक कैदी ने पुलिस कर्मचारी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली लगने से कैदी की मौत हो गई।
विज्ञापन
SSP संदीप कुमार मलिक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना की तरह पुलिस कर्मचारी कैदियों को अदालत में पेश करने से पहले मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लेकर आते हैं। इसी क्रम में ‘नसीब’ नामक कैदी को भी सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया था।
विज्ञापन
एसएसपी के अनुसार मेडिकल जांच के बाद जैसे ही पुलिस कर्मचारी नसीब को ई-रिक्शा में बैठाकर वहां से रवाना होने लगे, तभी उसने अचानक तेजधार हथियार से पुलिस कर्मचारी पर हमला कर दिया। बचाव और जवाबी कार्रवाई में पुलिस कर्मचारी ने पहले जमीन की ओर चेतावनी स्वरूप फायर किया, लेकिन जब कैदी लगातार हमला करता रहा तो कर्मचारी ने आत्मरक्षा में कई गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
इनमें से कुछ गोलियां कैदी नसीब को लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संदीप कुमार मलिक ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच के लिए एक विशेष टीम गठित कर दी गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेगी। इस संबंध में नवजोत सिंह ने भी घटना की पुष्टि की है।