{"_id":"57bd254e-7861-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"chopper-deal-chandigarh-companies-came-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर सौदाः यूं ही नहीं आया चंडीगढ़ की कंपनियों का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर सौदाः यूं ही नहीं आया चंडीगढ़ की कंपनियों का नाम
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घूसकांड को लेकर इटली में चंडीगढ़-मोहाली की दो आईटी सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों का नाम यूं ही नहीं आया है। जहां चंडीगढ़ की डिजाइन आईटी फर्म एयरो-मैट्रिक्स में ज्यादातर काम ही अगस्ता वेस्टलैंड के लिए होता है, वहीं मोहाली-चंडीगढ़ बेस्ड आईडीएस इंफोटेक कंपनी एक समय इटली की इस कंपनी के लिए बीपीओ का काम कर चुकी है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक जांच हाथ में आते ही सीबीआई ने छापेमारी से पहले आईडीएस की बैलेंसशीट की छानबीन करने और पिछले सालों में हुए लेनदेन का ब्योरा जुटाने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि आईडीएस इंफोटेक के एमडी प्रताप अग्रवाल ने शनिवार सुबह अमर उजाला के फोन पर पूरे मामले में अपनी कंपनी की संलिप्तता से इनकार किया है।
विज्ञापन
इस बीच, इटली में हो रही जांच में नाम आने के बाद चर्चा में आए एयरोमैट्रिक्स के सीईओ प्रवीण बख्शी ने शनिवार को बताया कि वह प्रताप अग्रवाल की कंपनी से जुड़े रहे हैं और 2007 में इसी कंपनी अलग होकर नई कंपनी बनाई थी। उन्होंने माना कि साल 2010-2011 में कॉर्लो गेरोसा और जीआर हैश्के ने एयरोमैट्रिक्स चंडीगढ़ आफिस का दौरा भी किया था।
विज्ञापन
उधर, आईडीएस इंफोटेक कंपनी के मोहाली स्थित कारपोरेट कार्यालय और चंडीगढ़ के आफिस के बाहर सीबीआई की संभावित छापेमारी के चलते मीडिया का भारी जमावड़ा लग गया। लेकिन, कंपनी की ओर से पक्ष रखने कोई नहीं आया। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रताप अग्रवाल के घर पर मौजूद उनके भाई आईडीएस इंफोटेक से ही रिटायर विजय भूषण ने इस पूरे प्रकरण में आईडीएस इंफोटेक का नाम आने पर हैरानी जताई।
मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आईडीएस इंफोटेक का दुनिया की प्रमुख एयरोस्पेस कंपनियों से पुराना नाता है। बोइंग, एयरबस से लेकर विवादित अगस्ता वेस्टलैंड जैसी कंपनियां आईडीएस इंडिया (अब आईडीएस इंफोटेक) की कस्टमर हैं। 1989 में शुरू की गई इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सीआईआई के पूर्व पदाधिकारी प्रताप अग्रवाल हैं, जबकि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में तीन और लोग भी हैं।
वीआईपी हेलीकॉप्टर डील से वित्तीय लेन-देन को लेकर चंडीगढ़ की दूसरी कंपनी एयरोमैट्रिक्स का नाम सुर्खियों में है, उसके सीईओ प्रवीण बख्शी ने माना कि उनकी कंपनी में कई मुलाजिम ऐसे हैं जो पहले आईडीएस इंफोटेक में काम कर चुके हैं। पहले बख्शी भी आईडीएस इंफोटेक में काम कर चुके हैं।