फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   child student sleeping in classroom school staff locked him in Firozpur govt school

लापरवाही: फिरोजपुर में कक्षा में सो रहा था बच्चा, छुट्टी होने पर ताला लगा घर चला गया स्टाफ, फिर...

Sun, 29 Sep 2024 06:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 29 Sep 2024 06:03 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर सरकारी स्कूल में लापरवाही उजागर हुई है। यहां स्कूल स्टाफ एक बच्चे को कक्षा में ही छोड़कर बाहर से ताला लगाकर चला गया। बच्चा डरा सहमा कक्षा के अंदर अकेला ही बंद था। 

विज्ञापन
child student sleeping in classroom school staff locked him in Firozpur govt school
स्कूल की कक्षा में बंद बच्चा। - फोटो : संवाद

विस्तार

इसे लापरवाही ही कहेंगे। फिरोजपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में बच्चा कई घंटे तक अकेला अपनी कक्षा के कमरे में बंद रहा। क्योंकि बच्चा कक्षा में सो रहा था और स्कूल स्टाफ सदस्य कमरे के दरवाजे पर ताला लगाकर घर चले गए। छुट्टी होने के काफी देर बाद तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव में अफरातफरी मच गई। स्कूल के बंद कमरे से बच्चे की रोने की आवाज आई तो कमरे में लगे ताले की चाबी मंगवाकर ताला खोला गया। जब बच्चे को बाहर निकाला तो वह घबराया हुआ था। यह घटना फिरोजपुर के गांव माछीवाला कमगर स्थित सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में हुई है।

विज्ञापन


दादी मनजीत कौर ने बताया कि उसका पोता लवप्रीत स्कूल से छुट्टी होने के काफी समय तक घर नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू कर दी गई। गांव के गुरुद्वारे में पोते को देखने पहुंची वहां भी नहीं मिला तो गांव में घर-घर बच्चे की तलाश की।
विज्ञापन


पिता गोबिंद ने बताया कि उसकी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों से पूछताछ की गई। बच्चों ने बताया कि लवप्रीत कक्षा में बैंच पर सो रहा था। गांव के लोग स्कूल पहुंचे तो कक्षा में से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्चे को कक्षा से बाहर निकाला तो वह डरा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोबिंद ने बताया कि उसका बेटा दूसरी कक्षा में पढ़ता है। टीचरों की जिम्मेदारी बनती है कि छुट्टी होने पर स्कूल की प्रत्येक कक्षाओं की चेकिंग करें। उसके बाद कक्षाओं में ताले लगाएं और स्कूल का मुख्य दरवाजा बंद करें। परिवार ने आरोप लगाया कि उनका बच्चा स्कूल शिक्षकों की लापरवाही के चलते कक्षा के अंदर बंद रह गया। उसकी मांग है कि शिक्षा विभाग स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करे। 


उधर, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें मामले के बारे में जानकारी नहीं है। क्योंकि अभी तक उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर उनके पास मामले में शिकायत आएगी, तो मामले की जांच के बाद संबंधित शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed