{"_id":"624db247b6eac7121055058a","slug":"charanjit-singh-channi-nephew-bhupinder-singh-honey-produced-in-court-sent-to-judicial-custody-till-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का भांजा हनी अदालत में पेश, 20 अप्रैल तक रहेगा न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का भांजा हनी अदालत में पेश, 20 अप्रैल तक रहेगा न्यायिक हिरासत में
Wed, 06 Apr 2022 09:01 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 06 Apr 2022 09:01 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री के भांजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार को जालंधर की अदालत में पेश किया। 20 अप्रैल तक उसको न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के साथ भूपिंदर सिंह उर्फ हनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार को जालंधर की अदालत में पेश किया। जहां से उसको 20 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश जारी किया गया। अवैध खनन मामले में मनी लांड्रिंग के आरोपों में हनी इस समय कपूरथला जेल में बंद है।
विज्ञापन
अवैध खनन केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे और उसके सहयोगी के खिलाफ अदालत ईडी ने हाल में चार्जशीट दाखिल की थी। ईडी ने हनी को 3 और 4 फरवरी की दरमियानी रात को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
भूपिंदर सिंह हनी और उनके सहयोगियों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कंपनियां बनाकर मनी लॉन्ड्रिंग की है। इससे पहले 18-19 जनवरी को ईडी की छापेमारी में हनी के घर से करीब 7.9 करोड़ रुपये कैश मिला था। हनी के सहयोगी संदीप कुमार के ठिकाने से दो करोड़ रुपये मिले थे।
विज्ञापन