{"_id":"6a97f2878033fb7fb70c67f7","slug":"youth-attacked-in-kapurthala-stopped-bus-and-dragged-him-out-inflicted-multiple-blows-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में युवक पर हमला: बस रोककर नीचे खींचा, दातर-किरपानों से किए कई वार; लोगों ने पांच आरोपी किए काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में युवक पर हमला: बस रोककर नीचे खींचा, दातर-किरपानों से किए कई वार; लोगों ने पांच आरोपी किए काबू
Wed, 02 Sep 2026 03:26 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: Nivedita
Updated Wed, 02 Sep 2026 03:26 PM IST
सार
धम्म निवासी हरविंदर सिंह ने बताया कि वह पीटीयू से मास्टर डिग्री कर चुका है और जालंधर के ग्राइंड मॉल में इंजीनियरिंग की इंटर्नशिप कर रहा है। मंगलवार को वह बस में जालंधर से अपने घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे बस भिला मोड़ पर सवारियां उतारने और चढ़ाने के लिए रुकी। इसी दौरान पांच-छह युवकों ने उसे बस से खींच लिया।
विज्ञापन
बयान लेते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के भीला बस अड्डे पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने बस में सवार 23 वर्षीय युवक को नीचे खींच लिया और दातर व किरपाणों से उस पर हमला कर दिया।
हमले में युवक के बाएं हाथ की कलाई, दाईं टांग और कमर पर चोटें आई हैं। मौके पर जुटे लोगों ने पांच युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से दो लोहे के दातर और एक किरपाण बरामद की है।
पुलिस को दिए बयान में धम्म निवासी हरविंदर सिंह ने बताया कि वह पीटीयू से मास्टर डिग्री कर चुका है और जालंधर के ग्राइंड मॉल में इंजीनियरिंग की इंटर्नशिप कर रहा है। मंगलवार को वह बस में जालंधर से अपने घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे बस भिला मोड़ पर सवारियां उतारने और चढ़ाने के लिए रुकी। इसी दौरान पांच-छह युवकों ने उसे बस से खींच लिया।
विज्ञापन
करीब पांच मिनट तक करते रहे हमला
हरविंदर के अनुसार आरोपियों ने उसे एक तरफ ले जाकर दातर और किरपाण से हमला करना शुरू कर दिया। एक आरोपी ने उसकी बाईं कलाई पर दातर से वार किया, जिससे गहरा घाव हो गया। इसके बाद दस्ती किरपाण से उसकी दाईं टांग पर वार किया गया। जमीन पर गिरने के बाद आरोपियों ने उसकी कमर पर भी कई वार किए।
शोर सुनकर बस की अन्य सवारियां नीचे उतर आईं। लोगों ने युवक को आरोपियों से छुड़ाया और मौके पर पांच युवकों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पांच आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान रूप अनमोल, इंदरजीत सिंह और राजेश कुमार, जसविंदर सिंह और करन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सफेद रंग की ऑल्टो कार में आए थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने और उसके हाथ-पैर काटने की नीयत से हमला किया।
मेडिकल में मिलीं नौ चोटें
पुलिस द्वारा करवाए गए मेडिकल के दौरान हरविंदर के शरीर पर कुल नौ चोटें पाई गईं। इनमें चार चोटों को एक्स-रे के लिए रखा गया है। डॉक्टर ने हरविंदर को बयान देने के लिए फिट घोषित किया, जिसके बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया।
थाना कोतवाली कपूरथला पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 109, 115(2), 118(1), 191(3) और 190 के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली के एसएचओ एसआई लखबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों से हथियार बरामद किए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हमले के कारणों और वारदात में आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।