{"_id":"6aac0f408c8556bed30de668","slug":"young-woman-dies-15-injured-in-tarn-taran-road-accident-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस की टिप्पर से टक्कर, एक युवती की मौत; 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस की टिप्पर से टक्कर, एक युवती की मौत; 15 लोग घायल
Thu, 17 Sep 2026 09:33 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री खडूर साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री खडूर साहिब
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 17 Sep 2026 09:33 PM IST
सार
तेज रफ्तार बस की टिप्पर से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 लोगों के घायल होने की जानकारी है। वहीं, एक युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया। पनबस मोगा डिपो की एक बस रेत से भरे टिप्पर से टकरा गई, जिसमें बरनाला जिले की एक युवती की मौके पर मौत हो गई व 15 यात्री घायल हो गए। अमृतसर से मोगा जा रही करीब 40 यात्रियों से भरी यह बस कस्बा बंडाला के पास सड़क किनारे खड़े रेत से भरे टिप्पर से भिड़ गई।
विज्ञापन
तेज रफ्तार में थी बस
जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त बस की गति करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी। तेज रफ्तार की वजह से टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में धनौला (बरनाला) निवासी राजदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुए 15 यात्रियों में से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच
गंभीर रूप से घायलों में सतनाम कौर (अमृतसर), सीता (बटाला), हरजिंदर सिंह (तरनतारन) तथा धनौला की हरप्रीत कौर, गुरमेल कौर और वीरपाल कौर शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन