{"_id":"67cd2a419e9d131c7e06174d","slug":"women-commission-summons-report-from-dgp-on-punjabi-singer-sunanda-sharma-on-fraud-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी गायक सुनंदा शर्मा से धोखाधड़ी: आयोग ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट... सिंगर ने सोशल मीडिया पर डाली थी पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी गायक सुनंदा शर्मा से धोखाधड़ी: आयोग ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट... सिंगर ने सोशल मीडिया पर डाली थी पोस्ट
Sun, 09 Mar 2025 11:12 AM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:12 AM IST
सार
गायक सुनंदा शर्मा ने एक भावनात्मक पोस्ट शेयर की थी। सुनंदा शर्मा ने आरोप लगाया था कि कुछ थर्ड पार्टी कंपनियां उनके नाम पर बिजनेस राइट्स बेचकर लोगों को गुमराह कर उनके साथ धोखाधड़ी कर रही हैं।
विज्ञापन
सुनंदा शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सुनंदा शर्मा से धोखाधड़ी के मामले में पंजाब महिला आयोग ने पंजाब के डीजीपी से रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने कहा कि इस मामले में एसपी रैंक के किसी अधिकारी से जांच कारवाई जाए। रविवार तक उन्हें मामले की रिपोर्ट सौंपी जाए।
विज्ञापन
हाल ही में गायक सुनंदा शर्मा ने एक भावनात्मक पोस्ट शेयर की थी। सुनंदा शर्मा ने आरोप लगाया था कि कुछ थर्ड पार्टी कंपनियां उनके नाम पर बिजनेस राइट्स बेचकर लोगों को गुमराह कर उनके साथ धोखाधड़ी कर रही हैं। सुंनदा कहा कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं है। वह इस सब में शामिल नहीं हैं। उन्होंने धोखाधड़ी करने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
सुनंदा ने एक पोस्ट शेयर कर बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट्स के दावों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि मैं सभी व्यावसायिक सहयोगियों व सभी समर्थकों को सूचित करती हूं कि कुछ संस्थाएं उनके बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट्स पर अधिकार होने का झूठा दावा कर रहीं हैं। सुनंदा ने कहा कि मैं एक स्वतंत्र कलाकार हूं और किसी भी व्यक्ति या संस्था के साथ अपने प्रोफेशनल असाइनमेंट, कोलेबोरेशन और परफॉर्मेंस अधिकार साझा नहीं किए हैं। वह किसी भी तरह के लेन-देन में शामिल नहीं है।
विज्ञापन