{"_id":"67cc523c815a2de1ce089734","slug":"woman-murdered-in-budhlada-case-registered-against-five-including-two-women-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: महिलाओं की रक्षा के लिए लड़ने वाली महिला नेत्री की हत्या, दो महिलाओं सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: महिलाओं की रक्षा के लिए लड़ने वाली महिला नेत्री की हत्या, दो महिलाओं सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज
Sat, 08 Mar 2025 07:50 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बुढलाडा
अमर उजाला नेटवर्क, बुढलाडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 08 Mar 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
महिला दिवस पर बोहा में रविवार की सुबह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य परिषद सदस्य एवं स्त्री सभा की जिला प्रधान मनजीत कौर की उनके घर के पास तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई और हत्यारे फरार हो गए। पुलिस ने मृतका की बेटी वीरपाल कौर के बयान पर संदीप सिंह, काका सिंह, भागो देवी लक्ष्मण सिंह सहित एक अज्ञात महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर इस हत्याकांड को लेकर सीपीआई वर्करों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिविल अस्पताल में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
सीपीआई के जिला सचिव कामरेड कृष्ण चौहान ने कहा कि जब तक पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर लेती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मनजीत कौर का प्लाट को लेकर दूसरे पक्ष के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले संयुक्त संगठनों के प्रयास से प्लाट का मसला सुलझाते मनजीत कौर के पक्ष में समझौता करवा दिया गया, लेकिन दूसरे पक्ष द्वारा समझौते को न मानने के चलते हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
थाना इंचार्ज बोहा जगदेव सिंह ने बताया कि मृतक की बेटी के बयान पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, इस घटना की निंदा करते बुढलाडा के पूर्व विधायक कामरेड हरदेव अर्शी ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ चुकी है, जो कि चिंता का विषय है।
विज्ञापन