{"_id":"6b01cd44a05d7773fb04b429","slug":"woman-dies-in-road-accident-at-punjab-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत
Sat, 21 Nov 2026 10:26 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:26 PM IST
सार
तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह पेश आया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
होशियारपुर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव सैला खुर्द के नजदीक एक तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला टिप्पर के नीचे आकर दब गई। सूचना मिलने पर सैला खुर्द चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टिप्पर और उसके चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान सिमरन कौर निवासी गांव गोलियां, थाना गढ़शंकर के रूप में हुई है। मृतका के देवर ने बताया कि 21 नवंबर को सुबह करीब 9 बजे उनकी भाभी सिमरन कौर अपनी स्कूटी पर बेटी को सैला खुर्द छोड़कर वापस घर लौट रही थी।
विज्ञापन
जब महिला पड्डी पोआ के नजदीक पहुंची तो गढ़शंकर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे टिप्पर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला टिप्पर के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद परिजन घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सैला खुर्द चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और टिप्पर सहित चालक को हिरासत में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
