फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Woman and child swept away in canal in Pathankot woman body found

पठानकोट में नहर में बहे चाची-भतीजा: महिला की मिली लाश, मासूम की तलाश जारी, सेना ने रेस्क्यू किए कई लोग

Tue, 26 Aug 2025 05:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 26 Aug 2025 05:03 PM IST
सार

पठानकोट के कंडी क्षेत्र गांव राजपुरा शाहपुरकंडी बैराज के पॉवर हाउस की निर्माणधीन नहर में एक महिला और 10 साल का बच्चा बह गए। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है।

विज्ञापन
Woman and child swept away in canal in Pathankot woman body found
पानी में बहे बच्चे की तलाश में जुटे लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के पठानकोट में कुदरत का कहर कम नहीं हो रहा है। भारी बारिश के चलते जन जीवन अस्त वस्त हो गया है। पठानकोट जिले में बारिश की वजह से चार लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार को दो बच्चे पानी में बह गए थे। दोनों की ही मौत हो गई थी। वहीं मंगलवार को फिर से बारिश का पानी दो लोगों के लिए मौत बन गया। 

विज्ञापन


पठानकोट के कंडी क्षेत्र गांव राजपुरा शाहपुरकंडी बैराज के पॉवर हाउस की निर्माणधीन नहर में एक महिला और 10 साल का बच्चा बह गए। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। यहां 10 वर्षीय बच्चा केशव नहर किनारे पहुंच गया। उसका पांव फिसलने से वह पानी में गिर गया और डूब गया। बच्चे की चाची उसे बचाने के लिए पानी में कूद गई। चाची रेशमा (24) ने जैसे ही नहर में छलांग लगाई तो वह भी पानी में बह गई। ऐसे में दोनों चाची-भतीजा पानी के तेज बहाव में बह गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने रेशमा की लाश पानी से निकाल ली लेकिन, बच्चे अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाया है। लोगों के मुताबिक घटना स्थल पर मदद के लिए प्रशासनिक अधिकारी देरी से पहुंच है। लोगों का कहना है कि नहर के दोनों किनारों पर रेलिंग नहीं है, इस वजह से यह हादसा हुआ है। रेशमा की एक साल पहले ही शादी हुई थी। रेशमा का पति गगन टैक्सी चलाता है। केशव 7वीं कक्षा में पढ़ता है। बच्चे की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


पठानकोट के बॉर्डर एरिया के गांव कजला में भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। गांव में पानी के बची सात प्रवासी मजदूर फंस गए, जिन्हें सेना की मदद से हेलीकॉप्टर के जरिये रेस्कूय किया गया । इसके बाद उन्हें सुरक्षित जगह गांव के सरकारी स्कूल में छोड़ा गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


पठानकोट में दो बच्चों की मौत
इससे पहले सोमवार को पठानकोट में दो अलग-अलग जगह पानी में बह जाने से दो बच्चों की मौत हो गई। एक छह साल का बच्चा साहिल पैर फिसलने की वजह खड्ड में गिरकर तेज बहाव में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव कुछ दूरी पर झाड़ियों में फंसा मिला। शाहपुरकंडी क्षेत्र अधीन आते गांव कोट में नौवीं कक्षा के छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवराज पुत्र गौतम चंद है।

पठानकोट-होशियारपुर के स्कूलों में छुट्टी
बाढ़ के कहर को देखते हुए डीसी आदित्य उप्पल ने पठानकोट के सभी स्कूलों और कॉलेजों समेत अन्य शिक्षक संस्थाओं में मंगलवार की छुट्टी घोषित की है। जिन स्कूलों में बोर्ड की परीक्षाएं और प्रेक्टीकल जारी हैं, उन पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। होशियारपुर की डीसी आशिका जैन ने भी बारिश से बिगड़े हालातों को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में दो दिन मंगलवार और बुधवार को अवकाश की घोषणा की है।

सतलुज नदी में जलस्तर बढ़ने पर फंसे प्रवासी परिवार किया रेस्क्यू

इधर पंजाब के मोगा में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच बने एक टापू में रह रहे प्रवासी परिवार वहीं फंस गए। चार से पांच परिवार यहां सब्जी की खेती और पशुपालन कर जीवन-यापन करते हैं। इन लोगों को सरकारी बोट के मदद से रेस्क्यू किया गया। पानी का बहाव इतना तेज है कि पशुओं को भी नाव की मदद से बड़ी मुश्किल से बाहर लाया गया। प्रवासियों का कहना है कि वो पिछले कई साल से अपने परिवार के साथ सतलुज नदी के अंदर एक ऊंची टापू जैसी जगह पर सब्जी लगाते हैं तो कुछ परिवार पशुओं की पालन करके दूध बेचकर अपने गुजारा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed