फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Voting for Tarn Taran by-election on November 11, counting on November 14

तरनतारन उपचुनाव की तारीख का एलान: 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को मतगणना, आप विधायक के निधन के बाद खाली हुई थी सीट

Mon, 06 Oct 2025 09:09 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 06 Oct 2025 09:09 PM IST
सार

पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तारीख का एलान हो गया है। चुनाव आयोग की तरफ से सोमवार शाम घोषणा की गई है।

विज्ञापन
Voting for Tarn Taran by-election on November 11, counting on November 14
चुनाव आयोग का कार्यालय। फाइल फोटो।

विस्तार

चुनाव आयोग ने तरनतारन विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही तरनतारन जिले में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव के लिए जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार 13 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर होगी और नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्तूबर को होगी जबकि 24 अक्तूबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन पत्र 13 से 21 अक्तूबर तक भरे जाएंगे। 19 और 20 अक्तूबर को अवकाश रहेगा। यह सीट विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी।

विज्ञापन


इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। कांग्रेस ने करणबीर सिंह बुर्ज को टिकट दिया है। आप ने हरमीत सिंह संधू और शिरोमणि अकाली दल ने प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने हरजीत सिंह संधू पर दांव खेला है। शिअद से अलग हुई पंथक पार्टी ने अभी यहां से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।
विज्ञापन

सभी बूथों की होगी वेब कास्टिंग

उपचुनाव में 1,95,098 वोटर मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,01,494 पुरुष व 92,240 महिला शामिल हैं। आठ थर्ड जैंडर भी मत का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के लिए कुल 222 बूथ स्थापित किए गए हैं। राष्ट्रीय चुनाव आयोग के मुताबिक सभी बूथों पर मतदान की वैब कास्टिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी

चुनाव आयोग ने पंजाब से राज्यसभा के उपचुनाव के कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन प्रक्रिया 6 अक्तूबर से शुरू होगी और 13 अक्तूबर (सोमवार) नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी। सार्वजनिक छुट्टी के दौरान कोई नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 14 अक्तूबर को नामांकन की जांच और 16 अक्तूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। जरूरत पड़ी तो 24 अक्तूबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। पंजाब सरकार की सलाह पर निर्वाचन आयोग ने पंजाब विधानसभा सचिवालय के सचिव राम लोक खटाना को उपचुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर और पंजाब विधानसभा सचिवालय के उप सचिव जसविंदर सिंह को चुनाव प्रक्रिया के संचालन में सहायता के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed