{"_id":"6af594b538f02030b40ed8c5","slug":"village-sandhwan-in-kotkapura-on-arrest-recovering-239-bottles-of-chandigarh-brand-english-liquor-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा: चंडीगढ़ से शराब लाकर बेचता था, 239 बोतलों के साथ एक गिरफ्तार; गांव संधवां में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा: चंडीगढ़ से शराब लाकर बेचता था, 239 बोतलों के साथ एक गिरफ्तार; गांव संधवां में कार्रवाई
Thu, 12 Nov 2026 03:58 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
Published by: Nivedita
Updated Thu, 12 Nov 2026 03:58 PM IST
सार
डिंपल सिंह चंडीगढ़ से अंग्रेजी शराब लाकर इलाके में बेचने का अवैध कारोबार करता है। सूचना के आधार पर टीम ने उसके ठिकाने पर छापेमारी की और वहां से 239 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद कीं। एक्साइज इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
कोटकपूरा के गांव संधवां में एक्साइज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब की 239 बोतलों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गांव संधवां निवासी डिंपल सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम पुलिस कर्मचारियों के साथ इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि डिंपल सिंह चंडीगढ़ से अंग्रेजी शराब लाकर इलाके में बेचने का अवैध कारोबार करता है। सूचना के आधार पर टीम ने उसके ठिकाने पर छापेमारी की और वहां से 239 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद कीं।
विज्ञापन
एक्साइज इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई है। वहीं थाना सदर कोटकपूरा के एसएचओ सिकंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि चंडीगढ़ से शराब लाने के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन
