{"_id":"6937fe20c79f86bb880693b4","slug":"vande-bharat-train-stopped-in-bathinda-case-registered-against-100-people-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 लोगों पर केस दर्ज: बठिंडा में जबरदस्ती रोकी वंदे भारत, आधे घंटे तक खूब चला बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 लोगों पर केस दर्ज: बठिंडा में जबरदस्ती रोकी वंदे भारत, आधे घंटे तक खूब चला बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस
Tue, 09 Dec 2025 04:47 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 09 Dec 2025 04:47 PM IST
सार
पंजाब के बठिंडा में लोगों ने वंदे भारत ट्रेन को ही रोक दिया। घटना गोनियाना मंडी रेलवे स्टेशन की है। रेलवे पुलिस ने इस घटना को लेकर 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
गोनियाना मंडी रेलवे स्टेशन पर रोकी गई वंदे भारत ट्रेन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा की गोनियाना मंडी में स्थित रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय बवाल हो गया जब यात्रियों ने वहां से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जबरदस्ती रोक दिया। रोजाना अन्य ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों ने ही वंदे भारत को रोक दिया। लगभग आधे घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेन स्टेशन पर ही रुकी रही।
विज्ञापन
वहीं घटना के सूचना मिलने पर भुच्चो के डीएसपी प्रीतपाल सिंह मौके पर पहुंचे। जिन्होंने लोगों से बातचीत करने के बाद रेलवे विभाग के जुड़े अधिकारियों के साथ मिलकर गाड़ी को रवाना किया। वहीं कोटकपुरा रेलवे पुलिस ने लगभग 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके वीडियो के आधार पर उनकी पहचान करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों से फिरोजपुर से बठिंडा जाने वाली ट्रेनों में रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों ने मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन को गोनियाना स्टेशन पर रोक कर विरोध जताते हुए बताया कि उक्त वंदे भारत ट्रेन के चलते उनकी गाड़ियों को लेट चलाया जा रहा है। इसके चलते वे रोजाना अपनी मंजिल पर पहुंचने में लेट हो जाते हैं। लोगों ने कहा कि उन्हें वंदे भारत ट्रेन से कोई एतराज नहीं है, लेकिन इस ट्रेन के चक्कर में अन्य गाड़ियों को रेलवे विभाग द्वारा देरी से संचालित किया जा रहा है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए उन्होंने अपना विरोध जताने के लिए ही उक्त ट्रेन को रोका था।
विज्ञापन
इस बारे में सूचना मिलने पर रेलवे विभाग के अधिकारी एवं भुच्चो के डीएसपी प्रीतपाल सिंह पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचे। जिन्होंने लोगों से बातचीत के करने के बाद वंदे भारत को आगे के लिए रवाना किया। वहीं रेलवे पुलिस फोर्स कोटकपुरा के एसआई कुलदीप कुमार का कहना था कि पुलिस ने उक्त मामले में 100 के करीब अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक तौर पर केस दर्ज किया है। जो वीडियो रेलवे पुलिस को मिली है, उनके आधार पर ट्रेन रोकने वाले लोगों की पहचान करके उनको मामले में नामजद करके अगली कार्रवाई की जाएगी।